Homeक्रिकेटश्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, दिल्ली कैपिटल्स के...

श्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर को बोर्ड ने सौंपी कप्तानी

Sri Lanka ODI Series: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन समाप्त हो गया है. जिसके बाद अब क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियो की नजर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट पर आ गई है. टीम इंडिया की बात करें तो टीम को अफ़ग़ानिस्तान के साथ 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है लेकिन इसी बीच इंडिया ए को श्रीलंका का दौरा भी करना है. जहां पर श्रीलंका, इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच में ट्राई सीरीज का आयोजन होना है.

इसी बीच बोर्ड ने श्रीलंका के साथ होने वाले ODI सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें बोर्ड ने टीम की कप्तानी करने की जिम्मेदारी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से खेलने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को सौंपी है.

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर को बनाया गया कप्तान

वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL ODI Series) के बीच में 3 वनडे, 3 टी20I और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुवाई में पहली ही टीम का ऐलान कर दिया है. वहीं इसी बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी श्रीलंका के साथ होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शाई हॉप (Shai Hope) को कप्तान के रूप में चुना है. शाई हॉप की बात करें तो उन्हें आईपीएल 2024 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने का मौका मिला था.

शाई हॉप के सामने खड़ी है बड़ी चुनौती

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की बात करें तो टीम ने साल 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक क्वालीफाई नहीं किया है. जिस कारण से अब शाई हॉप की कप्तानी में श्रीलंका के साथ होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज जीतने के बाद विंडीज की टीम वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी.

श्रीलंका ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर

यह भी पढ़े: IPL जीतते ही रजत पाटीदार बने इंडियन टीम के कप्तान


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular