Sri Lanka ODI Series: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन समाप्त हो गया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को अफ़ग़ानिस्तान (IND VS AFG) के साथ 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. वहीं दूसरी तरफ इंडिया ए को श्रीलंका (India A Tour of Sri Lanka) का दौरा करना है. इसी बीच बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ जल्द ही शुरू हो रहे है वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. जिसमें बोर्ड ने IPL में RCB के लिए खेल चुके एक ऐसे खिलाड़ी को टीम स्क्वॉड में मौका दिया है जो आईपीएल 2026 के सीजन में एक- एक रन बनाने के लिए तरसा है लेकिन उसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें श्रीलंका ODI सीरीज (Sri Lanka ODI Series) के लिए टीम स्क्वॉड में शामिल किया है.
IPL 2026 में पूरी तरह फ्लॉप रहे शिमरन हेटमायर
शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने आईपीएल 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था. सीजन में खेले 8 मैचों में शिमरन हेटमायर ने 13 की औसत और 113 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 78 रन बनाए थे. जिस कारण से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2026 सीजन के अंत के मुकाबलो से उन्हें प्लेइंग 11 से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था. शिमरन हेटमायर की बात करें तो IPL में अब तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके है.
खराब फॉर्म के बावजूद श्रीलंका ODI सीरीज के लिए टीम में मिली जगह
शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के लिए आईपीएल 2026 बेहद ही निराशाजनक रहा लेकिन उससे पहले वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार था. जिस कारण से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WCB) ने उन्हें 3 जून से श्रीलंका के साथ शुरू हो रहे 3 ODI मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है और उन्हें लगभग 1 साल के बाद ODI टीम में शामिल होने का मौका दिया है.
Sri Lanka ODI Series के लिए टीम वेस्टइंडीज का टीम स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर
