Homeक्रिकेटन्यूज़सूर्या (कप्तान), ईशान, संजू, हार्दिक, श्रेयस … आयरलैंड दौरे के लिए टीम...

सूर्या (कप्तान), ईशान, संजू, हार्दिक, श्रेयस … आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया आई सामने

Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन समाप्ति पर है. ऐसे में अब क्रिकेट समर्थकों का पूरा ध्यान आईपीएल से हटकर टीम इंडिया पर चला गया है. टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें तो टीम इंडिया को अफ़ग़ानिस्तान के बाद आयरलैंड का दौरा करना है. आयरलैंड दौरे की बात करें तो वहां पर टीम इंडिया को 2 टी20I मुकाबले खेलने है. जिसके लिए बीसीसीआई जल्द ही सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है.

सूर्यकुमार यादव निभाएंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

टीम इंडिया (Team India) को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20I World Cup 2026) का खिताब जितवाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को ही सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड दौरे (India Tour of Ireland 2026) के लिए टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर चुन सकती है. वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी की बात करें तो उप-कप्तानी की जिम्मेदारी अजीत अगरकर और गौतम गंभीर अक्षर पटेल से लेकर संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्रदान कर सकते है.

श्रेयस अय्यर की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलते हुए बतौर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का प्रदर्शन शानदार रहा है. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड दौरे पर होने वाले 2 टी20I मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को वापसी का मौका दे सकते है. अगर श्रेयस अय्यर को आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका मिलता है तो श्रेयस अय्यर लगभग 3 साल के बाद टीम इंडिया के लिए टी20I फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ सकते है.

आयरलैंड दौरे के लिए संभावित टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, साकिब हुसैन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्द कृष्णा

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular