Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 22 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. आज 22 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?
LSG vs PBKS Match Preview
लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 68वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शनिवार, 22 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे.
LSG vs PBKS Head-to-Head Record
आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 3 मैच और पंजाब किंग्स ने 4 मैच अपने नाम किया है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद पंजाब किंग्स का पलड़ा लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम पर भारी नजर आ रहा है.
LSG vs PBKS: Ekana Stadium, Lucknow Pitch Report
आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण पिच शुरूआती समय में तेज गेंदबाज़ों को कुछ मदद दे सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.
LSG vs PBKS: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
LSG vs PBKS: Player to Watch Out For
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और ऋषभ पंत, प्रिंस यादव स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और प्रियांश आर्य स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं.
LSG vs PBKS Probable Playing XI
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मोहिसन खान
इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश राठी
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद
LSG vs PBKS Match Prediction
आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
LSG vs PBKS Match Prediction, LSG vs PBKS Pitch Report, Today’s Match KKR vs MI, IPL 2026, LSG vs PBKS Prediction, LSG vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings
