Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 22 मई को सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा. आज 22 मई को हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?
SRH vs RCB Match Preview
सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 67वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे.
SRH vs RCB Head-to-Head Record
आईपीएल के इतिहास में सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB Head-to-Head Record) के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मैच और सनराइज़र्स हैदराबाद ने 14 मैच अपने नाम किया है. वहीं इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच में एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद का पलड़ा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पर भारी नजर आ रहा है.
SRH vs RCB: Rajiv Gandhi Stadium, Hyderabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स (SRH vs RCB Pitch Report) के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण पिच शुरूआती समय में तेज गेंदबाज़ों को कुछ मदद दे सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.
SRH vs RCB: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 67वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
SRH vs RCB: Player to Watch Out For
सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम से बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और गेंदबाजी में पैट कमिंस टीम के लिए स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो इसमें खुद कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
SRH vs RCB Probable Playing 11
सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम
SRH vs RCB Match Prediction
आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
SRH vs RCB Match Prediction, SRH vs RCB Pitch Report, Today’s Match SRH vs RCB, IPL 2026, SRH vs RCB Prediction, SRH vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru
