HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आज 21 मई को आईपीएल 2026 के सीजन का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. बात करें गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के मुकाबले की तो इस मुकाबले से पहले ही गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चूकी है. वहीं इस मुकाबले में जीत अर्जित करके गुजरात टाइटंस की टीम टॉप 2 में फिनिश करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते है कि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

GT vs CSK: Match Preview

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच में आईपीएल 2026 संस्करण का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से गुरूवार, 21 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करेंगे वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते हुए नजर आएंगे.

GT vs CSK: Head To Head Record

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 9 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 4 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और 5 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम का पलड़ा भारी है.

GT vs CSK: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण पिच शुरूआती समय में तेज गेंदबाज़ों को कुछ मदद दे सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.

GT vs CSK: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

GT vs CSK: Players to Watch Out For

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन (Sanju Samson) , डेवाल्ड ब्रेविस, खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

GT vs CSK Probable Playing XI

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/महेंद्र सिंह धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स/जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

GT vs CSK Match Prediction

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

GT vs CSK Match Prediction, GT vs CSK Pitch Report, Today’s Match GT vs CSK , IPL 2026, GT vs CSK Prediction, GT vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular