HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 20 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. आज 20 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

KKR vs MI Match Preview

कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 65वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला बुधवार, 20 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे.

KKR vs MI Head-to-Head Record

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 25 मैच और कोलकाता नाईट राइडर्स ने 11 मैच अपने नाम किया है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम पर भारी नजर आ रहा है.

KKR vs MI: Eden Garden, Kolkata Pitch Report

आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण पिच शुरूआती समय में तेज गेंदबाज़ों को कुछ मदद दे सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.

KKR vs MI: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 65वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

KKR vs MI: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस की टीम से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, विल जैक्स और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर टीम के लिए स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो इसमें खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

KKR vs MI Probable Playing 11

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिल एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र

इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा

KKR vs MI Match Prediction

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.

KKR vs MI Match Prediction, KKR vs MI Pitch Report, Today’s Match KKR vs MI, IPL 2026, KKR vs MI Prediction, KKR vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular