Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आज 17 मई को धर्मशाला के स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार ही करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
PBKS vs RCB Match Preview
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 61वां मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 17 मई को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार ही करते हुए नजर आएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में यह पहला मुकाबला है.
PBKS vs RCB Head-to-Head Record
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 मैच अपने नाम किया है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा पंजाब किंग्स की टीम पर भारी नजर आ रहा है.
PBKS vs RCB: Himanchal Pradesh Cricket Association, Dharamshala Pitch Report
आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन दिन का मुकाबला होने के कारण पिच थोड़ी ड्राई भी रह सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.
PBKS vs RCB: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में धर्मशाला में में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
PBKS vs RCB: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और प्रियांश आर्य स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
PBKS vs RCB Probable Playing XI
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम
PBKS vs RCB Match Prediction
आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
PBKS vs RCB Match Prediction, PBKS vs RCB Pitch Report, Today’s Match PBKS vs RCB, IPL 2026, PBKS vs RCB Prediction, PBKS vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru
