IPL Match Today: आज 15 मई को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 सीजन का 59वां मुकाबला होने वाला है.
ऐसे में अब जब लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम आईपीएल 2026 के सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. तो अब LSG चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस को कम करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते हैं कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
LSG vs CSK Match Preview
लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 59वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शुक्रवार, 15 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करते हुए नजर आएंगे.
LSG vs CSK Head-to-Head Record
लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK Head-to-Head Record) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 3 मुकाबलें में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 3 मुकाबले लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम रहे हैं. वहीं इस दौरान दोनों टीमों के बीच में एक मुकाबला रद्द भी हुआ है. इधर बात की जाए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को मात दी थी.
LSG vs CSK: Ekana Stadium, Lucknow Pitch Report
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS LSG Pitch Report) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन दिन का मुकाबला होने के कारण पिच थोड़ी ड्राई भी रह सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.
LSG vs CSK: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
LSG vs CSK: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और अंशुल कम्बोज स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम की तो ऋषभ पंत, जोश इंग्लिश, मोहसिन खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
LSG vs CSK Probable Playing 11
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफ़राज़ खान, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल, कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ
LSG vs CSK Match Prediction
आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
LSG vs CSK Match Prediction, LSG vs CSK Pitch Report, Today’s Match LSG vs CSK, IPL 2026, LSG vs CSK Prediction, LSG vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings
