HomeIPL 2026Today IPL Match 3 May 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए...

Today IPL Match 3 May 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: 3 मई को आईपीएल 2026 के सीजन का 45वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ जहां सनराइज़र्स हैदराबाद ने 9 मुकाबले खेलकर 6 मैचों में जीत अर्जित की है. वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स ने सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में सिर्फ 2 मैचों में ही जीत अर्जित की है.

ऐसे में हैदराबाद के मैदान पर होने वाला आईपीएल का यह मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला होने वाला है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

SRH VS KKR: Match Preview

सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे को रविवार, 3 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे.

SRH VS KKR: Head to Head Record

सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स और के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 11 मुकाबलों में सनराइज़र्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है, वहीं 20 मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को जीत मिली है. वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स का हाईएस्ट स्कोर 208 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 101 रन का है. वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद का सबसे बड़ा स्कोर 278 रन का रहा और सबसे छोटा स्कोर 113 रन का रहा है.

SRH VS KKR: Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन दिन का मुकाबला होने के चलते पहली पारी में अगर टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है तो दूसरी पारी में स्कोर चेस करना इतना आसान नहीं होगा.

SRH VS KKR: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 45वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

SRH VS KKR: Player to Watch Out For

सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम से तरफ से ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन स्टार प्लेयर साबित हो सकते है. वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

SRH VS KKR Probable Playing XI

सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेट, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना

SRH VS KKR Match Prediction

आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

SRH vs KKR Match Prediction, SRH vs KKR Pitch Report, Today’s Match SRH vs KKR, IPL 2026, SRH vs KKR Prediction, SRH vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders

यह भी पढ़े: IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular