HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 25 April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 25 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match 25 April 2026: आज (25 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC VS PBKS) के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (RR VS SRH) के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

बात करें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) के मुकाबले की तो यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि आईपीएल 2026 सीजन में खेले पिछले 4 मुकाबलो में से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सिर्फ 1 मुकाबले में जीत अर्जित की है. ऐसे में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते है कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

DC VS PBKS: Match Preview

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings Match Preview) के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 सीजन का 35वां मुकाबला है. यह मुकाबला दोपहर 3:30 से खेला जाएगा.

DC VS PBKS: Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings Pitch Report) के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान पर अक्सर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी पसंद करती है.

ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी 05 टी20 मुकाबलों में 4 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने अपने नाम किए है. अगर कोई टीम यहां पर पहले बल्लेबाजी कर रही है तो उन्हें चेसिंग टीम को चुनौती देने के लिए 200 से अधिक रनों का स्कोर तो खड़ा करना होगा.

यह भी पढ़े: पीएसएल में आज किसका मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

DC vs PBKS Head To Head Record

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings Head to Head Record) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 35 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 17 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स और 17 मुकाबले पंजाब किंग्स की टीम ने अपने नाम किए हैं. वहीं इस दौरान 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. ऐसे में आज जो टीम मुकाबले में जीत अर्जित करेगी, वो टीम हेड-टू-हेड के मुकाबले में बढ़त हासिल कर लेगी.

DC vs PBKS: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

DC vs PBKS: Player to Watch Out For

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC VS PBKS) के बीच में अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, खुद कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और समीर रिज़वी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो प्रियांस आर्य, श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

DC vs PBKS Probable Playing XI

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा

यह भी पढ़े: अफ़ग़ानिस्तान के साथ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने

DC vs PBKS Today’s Match Prediction

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

DC vs PBKS Match Prediction, DC vs PBKS Pitch Report, Today’s Match DC vs PBKS, IPL 2026, DC vs PBKS Prediction, DC vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Punjab Kings

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular