HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 18th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (18 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) के बीच में मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. कल (16 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 सीजन की छठी हार प्रदान की.

वहीं आज (18 अप्रैल) को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar), दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का आमना- सामना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 18th April 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

RCB vs DC Head To Head Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB VS DC) के बीच में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 12 मुकाबले जीते है. वहीं रॉयल चेलंगर्स बेंगलुरु ने इस दौरान 20 मैच अपने नाम किए है. वहीं इस दौरान दोनों टीमों के बीच में एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए दो मुकाबलो में से एक में दिल्ली कैपिटल्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुकाबला अपने नाम किया था.

RCB vs DC: M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां अक्सर कप्तान टॉस जीतकर चेस करना पसंद करते हैं. चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात की जाए तो यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज़ 15.1 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दी थी.

यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे लेकिन यह मुकाबला शाम 7:30 के बजाए दोपहर 3:30 से शुरू होगा. ऐसे में इस मुकाबले के दौरान पहली पारी में पिच स्पिन्नरों के लिए भी मददगार साबित हो सकती है.

RCB vs DC, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं.

RCB vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की फैंस की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स वहीं गेंदबाजी में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव अपने प्रदर्शन से कमाल करना चाहेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

RCB vs DC Today’s Match Prediction

आईपीएल 2026 का सीजन अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों के लिए अच्छा रहा है लेकिन प्रदर्शन के आधार पर भी देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स से आगे नजर आती है. ऐसे में मैच प्रेडिक्शन की जाए तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीतने के परसेंटेज काफी ज्यादा है.

RCB vs DC Match Prediction, RCB vs DC Pitch Report, Today’s Match RCB vs DC, IPL 2026, RCB vs DC Prediction, RCB vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals
Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular