HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 12th April 2026: आज (12 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI VS RCB) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के सफर की बात करें तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीत पाने में समर्थ रही है.

वहीं दूसरी तरफ रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 3 में 2 मुकाबले में जीत अर्जित की है. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 12 April 2026) में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

MI VS RCB Match Details

MatchMumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, Match 20, IPL 2026
Date and Time (IST)Sunday, April 12, 7:30 PM
VenueWankhede Stadium, Mumbai
Broadcast and Live-StreamingJioStar Network Channels and JioHotstar (App & Website)

MI VS RCB: Wankhede Stadium, Mumbai: Pitch Report

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI VS RCB) के बीच में 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. वहीं वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मौजूद पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाज़ों के लिए बेहद मददगार साबित होगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गेंदबाजों को इस दौरान गेंदबाजी करने में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है, यहां की पिच धीमी होती चली जाती है. जिससे धीमी गति से गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका मिल जाता है.

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

MI vs RCB: Head-to-Head Records and Stats

टीमखेले गए मैचजीतेहारेबिना परिणामसर्वोच्च स्कोरन्यूनतम स्कोर
Royal Challengers Bengaluru3415190235122
Mumbai Indians3419150213111

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार, एएम ग़ज़नफ़र

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड

यह भी पढ़े: राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, वहीं MI-CSK समेत ये टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular