HomeIPL 2026Today IPL Match 6th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए...

Today IPL Match 6th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL Match 6 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (6 अप्रैल) को कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR VS PBKS) के बीच में सीजन का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। ईडन गार्डन की बात करें तो इस सीजन में अब तक इस मैदान पर केवल एक मैच हुआ है. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स को सनराइज़र्स हैदराबाद के सामने हार का सामना करना पड़ा था.

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे है. वहीं पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) निभा रहे है. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (Today IPL Match 6 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

दोनों टीमों के लिए कुछ ऐसा रहा है अब तक का सीजन

3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन कुछ खास नहीं रहा है. सीजन में हुए पहले 2 मुकाबलो में कोलकाता नाईट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा है. टीम को पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और फिर सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने सीजन में अब तक खेले पहले 2 मैचों में जीत अर्जित की है. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को मात दी वहीं दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हार का स्वाद चखाया है.

KKR VS PBKS पिच रिपोर्ट: फ्लैट ट्रैक पर देखने को मिलेगा 250+ का मुकाबला

कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR VS PBKS) के बीच होने वाला आईपीएल मुकाबला ईडन गार्डन के मैदान पर होने वाला है. कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मुकाबले में भी रनों का अंबार लगा था. ऐसे में उम्मीद यहीं है कि ईडन गार्डन (Eden Garden) के फ्लैट ट्रैक पर एक बार फिर 250+ का स्कोर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक

KKR VS PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: KKR VS PBKS Head-to-Head Record

कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड (KKR VS PBKS Head to Head Record) की बात करें तो अब तक खेले गए 35 मैचों में से कोलकाता नाईट राइडर्स ने 21 मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक केवल 14 मैचों में ही जीत अर्जित की है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम हेड-टू-हेड मुकाबलो में पंजाब किंग्स ने कई कदम आगे है.

IPL 2026 KKR Squad: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

IPL 2026 PBKS Squad: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियंश आर्य, कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह ओमरजई, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

KKR Predicted Playing 11 Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर की संभावित 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, कार्तिक त्यागी

PBKS Predicted Playing 11 Against KKR: केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

KKR Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स का शेड्यूल

क्रमांकतारीखमुकाबलासमय
12 अप्रैल 2026KKR vs SRH7:30 PM
26 अप्रैल 2026KKR vs PBKS7:30 PM
39 अप्रैल 2026KKR vs LSG7:30 PM
414 अप्रैल 2026CSK vs KKR7:30 PM
517 अप्रैल 2026GT vs KKR7:30 PM
619 अप्रैल 2026KKR vs RR3:30 PM
726 अप्रैल 2026LSG vs KKR7:30 PM
83 मई 2026SRH vs KKR3:30 PM
98 मई 2026DC vs KKR7:30 PM
1013 मई 2026RCB vs KKR7:30 PM
1116 मई 2026KKR vs GT7:30 PM
1220 मई 2026KKR vs MI7:30 PM
1324 मई 2026KKR vs DC7:30 PM

PBKS Schedule for IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का शेड्यूल

तारीखमुकाबलाविपक्षी टीम
31 मार्च 2026PBKS vs GTगुजरात टाइटंस
3 अप्रैल 2026CSK vs PBKSचेन्नई सुपर किंग्स
6 अप्रैल 2026KKR vs PBKSकोलकाता नाइट राइडर्स
11 अप्रैल 2026PBKS vs SRHसनराइजर्स हैदराबाद
16 अप्रैल 2026MI vs PBKSमुंबई इंडियंस
19 अप्रैल 2026PBKS vs LSGलखनऊ सुपर जायंट्स
25 अप्रैल 2026DC vs PBKSदिल्ली कैपिटल्स
28 अप्रैल 2026PBKS vs RRराजस्थान रॉयल्स
3 मई 2026GT vs PBKSगुजरात टाइटंस
6 मई 2026SRH vs PBKSसनराइजर्स हैदराबाद
11 मई 2026PBKS vs DCदिल्ली कैपिटल्स
14 मई 2026PBKS vs MIमुंबई इंडियंस
17 मई 2026PBKS vs RCBरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
23 मई 2026LSG vs PBKSलखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular