Homeक्रिकेटMost Runs in IPL Season: सचिन-कोहली-गिल समेत शामिल है इन स्टार बल्लेबाजों...

Most Runs in IPL Season: सचिन-कोहली-गिल समेत शामिल है इन स्टार बल्लेबाजों का नाम, यहां देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

Most Runs in IPL Season: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के लिए सभी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर आगामी सीजन की तैयारी कर रहे है.

ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हर एक आईपीएल (IPL) सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने है. जिन खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), विराट कोहली (Virat Kohli), शुभमन गिल, साई सुदर्शन (Sai Sudharshan) जैसे स्टार खिलाड़ी का नाम शामिल है. अगर आप हर एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों (Most Runs in IPL Season) के नाम से अवगत होना चाहते है तो आप नीचे दिए गए आर्टिकल को देख सकते है.

Most Runs in IPL Season: हर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बैटर

शॉन मार्श (2008)

आईपीएल (IPL 2008) के पहले सीजन 2008 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कोई भारतीय नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे. आईपीएल (IPL 2008) के पहले सीजन में शॉन मार्श ने किंग्स XI पंजाब (Kings XI Punjab) को सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए पूरे सीजन में 616 रन बनाए. पूरे सीजन में शॉन मार्श (Shaun Marsh) ने 68.44 की औसत और 139.68 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी खेली.

मैथ्यू हेडन (2009)

आईपीएल 2009 (IPL 2009) के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिर एक ऑस्ट्रेलियाई बैटर मैथ्यू हेडन के पास है. आईपीएल 2009 के सीजन में मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए 572 रन बनाए. आईपीएल 2009 के सीजन में मैथ्यू हेडन ने 52.00 की औसत और 144.81 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पूरे सीजन में 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद मैथ्यू हेडन अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को टाइटल नहीं जीता पाए थे.

सचिन तेंदुलकर (2010)

आईपीएल 2010 (IPL 2010) के सीजन में सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बनाए. सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2010 के सीजन में न सिर्फ बतौर बल्लेबाज बल्कि अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया था. सचिन तेंदुलकर की बात करें तो आईपीएल 2010 के सीजन में 47.53 की औसत और 132.61 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 618 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने पूरे सीजन में 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी.

क्रिस गेल (2011, 2012)

आईपीएल 2011 (IPL 2011) और आईपीएल 2012 (IPL 2012) के सीजन में क्रिस गेल ने सबसे अधिक रन बनाए. आईपीएल 2011 के सीजन में क्रिस गेल ने 3 अर्धशतकीय और 2 शतकीय पारी खेलते हुए 608 रन बनाए. वहीं आईपीएल 2012 के सीजन में क्रिस गेल ने एक बार फिर पूरे सीजन में 733 रन बनाए.

क्रिस गेल (Chris Gayle) ने उस पूरे सीजन में 7 अर्धशतकीय और 1 शतकीय पारी खेली लेकिन लगातार 2 आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले क्रिस गेल अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चैंपियन नहीं बना पाए थे.

माइक हसी (2013)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी (Micheal Hussey) ने आईपीएल 2013 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 6 अर्धशतकीय पारी के साथ 129 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 733 रन बनाए. माइक हसी की इसी शानदार बल्लेबाजी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 2013 सीजन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़े: Team India Schedule 2026: IPL के बाद जापान का दौरा करेगी भारतीय टीम, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

रॉबिन उथप्पा (2014)

टीम इंडिया (Team India) के लिए इंटरनेशनल लेवल पर वनडे और टी20I क्रिकेट खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2014 के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए 44 की औसत, 137.78 की स्ट्राइक रेट से पूरे सीजन में 5 अर्धशतकीय पारी खेली.

उन्होंने पूरे सीजन में 660 रन बनाए. रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की बात करें तो वो आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज है जिन्होंने न सिर्फ पूरे सीजन में सबसे अधिक रन बनाए बल्कि अपनी फ्रेंचाइजी को आईपीएल चैंपियन बनाया.

डेविड वॉर्नर (2015, 2017, 2019)

डेविड वॉर्नर (David Warner) आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज है जिन्होंने एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड 3 बार अपने नाम किया है. डेविड वॉर्नर ने आईपीएल क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए 3 सीजन में सबसे अधिक रन बनाए.

डेविड वॉर्नर ने साल 2015 (IPL 2015) में 7 अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 562 रन बनाए. वहीं आईपीएल 2017 (IPL 2017) के सीजन में डेविड वॉर्नर ने 641 रन बनाए वहीं आईपीएल 2019 (IPL 2019) के सीजन में 692 रन बनाए थे. डेविड वॉर्नर ने इन 3 सीजन में 19 अर्धशतकीय पारी और 2 शतकीय पारी खेली थी. डेविड वॉर्नर (David Warner) के इन्हीं प्रदर्शन के चलते वो आज भी आईपीएल (IPL) क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक है.

विराट कोहली (2016, 2024)

विराट कोहली (Virat Kohli) इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज़ो में से एक है. विराट कोहली की बात करें तो आईपीएल क्रिकेट में विराट कोहली पहले सीजन से खेल रहे है लेकिन बतौर बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने के लिए विराट कोहली को 2016 तक का इंतजार करना होगा.

आईपीएल 2016 (IPL 2016) के सीजन में विराट कोहली ने एक ही सीजन में 4 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 973 रन बनाए लेकिन ऐसे शानदार प्रदर्शन के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आईपीएल 2016 का सीजन अपने नाम नहीं कर पाई. वहीं विराट कोहली ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन में एक बार फिर 741 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम किया.

केन विलियम्सन (2018)

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने आईपीएल 2018 के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. केन विलियम्सन ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए कप्तानी करते हुए पूरे सीजन में 52.50 की औसत और 142.44 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 अर्धशतकीय पारी के साथ 735 रन बनाए लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद आईपीएल 2018 के सीजन में सनराइज़र्स हैदराबाद को फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने हार का सामना करना पड़ा था.

केएल राहुल (2020)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) के सीजन में किंग्स XI पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए खेलते हुए पूरे सीजन में 129.34 की स्ट्राइक रेट और 55.83 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 670 रन बनाए. आईपीएल 2020 के सीजन में केएल राहुल ने 1 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियाँ खेलते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया.

ऋतुराज गायकवाड़ (2021)

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) , रोबिन उथप्पा के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने न सिर्फ आईपीएल एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाए बल्कि उन रनों की मदद से अपनी फ्रेंचाइजी को आईपीएल टाइटल जितवाने में भी अहम भूमिका निभाई. ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें तो आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 136.26 की स्ट्राइक रेट और 45.35 की औसत से खेलकर उन्होंने 635 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनका चौथा आईपीएल खिताब जितवाया.

जोस बटलर (2022)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए. जोस बटलर ने आईपीएल 2022 के सीजन में 4 शतक और 4 अर्धशतक के साथ राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 के बाद एक बार फिर फाइनल तक का सफर तय करवाया था लेकिन फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों का सामना करना पड़ा.

शुभमन गिल (2023)

टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी आईपीएल 2023 (IPL 2023) के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. आईपीएल 2023 के सीजन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए खेलते हुए पूरे सीजन में शुभमन ने 890 रन बनाए लेकिन शुभमन ने ऐसे शानदार प्रदर्शन के बावजूद गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हाथों फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

साई सुदर्शन (2025)

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharshan) के नाम दर्ज है. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए खेलते हुए साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 के सीजन में 54.21 की औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 759 रन बनाए लेकिन उसके बावजूद साई सुदर्शन अपनी फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2025 के सीजन में चैंपियन नहीं बना पाए.

सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (IPL 2008 to IPL 2025)

YearPlayerTeamRunsAverageStrike rate50100HS
2025Sai SudharsanGT75954.21156.1761108*
2024Virat KohliRCB74161.75154.6951113*
2023Shubhman GillGT89059.33157.8043129
2022Jos ButtlerRR86357.53149.0544116
2021Ruturaj GaikwadCSK63545.35136.2641101*
2020KL RahulKXIP67055.83129.3451132*
2019David WarnerSRH69269.20143.8781100
2018Kane WilliamsonSRH73552.50142.448084
2017David WarnerSRH64158.27141.8141126
2016Virat KohliRCB97381.08152.0374113
2015David WarnerSRH56243.23156.547091
2014Robin UthappaKKR66044.00137.785083
2013Michael HusseyCSK73352.35129.506095
2012Chris GayleRCB73361.08160.7471128
2011Chris GayleRCB60867.55183.1332107
2010Sachin TendulkarMI61847.53132.615089
2009Matthew HaydenCSK57252.00144.815089
2008Shaun MarshKXIP61668.44139.6851

यह भी पढ़े: Chennai Super Kings Ticket Booking: स्टेडियम में जाकर देखना है CSK का मुकाबला? तो यहां से जानें टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular