Homeक्रिकेटवर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला,...

वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Team India: टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को मात देकर कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की अगुवाई में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. एक तरफ जहां अभी सभी क्रिकेट समर्थक आईपीएल 2026 के सीजन के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे है.

वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसके अनुसार आईपीएल 2026 (IPL 2026) के समाप्त होने के तुरंत बाद टीम इंडिया को 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसमें टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे.

अफ़ग़ानिस्तान के साथ टीम इंडिया को खेलनी है 3 वनडे मैचों की सीरीज

टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान (IND VS AFG) के बीच में 3 वनडे मैचों की शुरुआत 14 जून से होने वाली है. पहला मुकाबला धर्मशाला में और दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा.

एक तरफ जहां टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच में पहली बार कोई वनडे सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में इस वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करने की जिम्मेदारी शुभमन गिल (Shubman Gill) को सौंपी जाएगी.

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल हुआ जारी, इन- इन टीमों से खेलेगी अपने मुकाबले

रोहित- कोहली भी जमाएंगे अपना रंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी के महीने में हुए वनडे सीरीज के बाद से लेकर अब तक टीम इंडिया (Team India) ने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में 14 जून से अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टीम इंडिया में मौजूद होने से अफ़ग़ानिस्तान के लिए टीम इंडिया के खिलाफ एक भी वनडे मुकाबले में जीत हासिल करना मुश्किल हो जाएगा.

अफ़ग़ानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित दल

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा

यह भी पढ़े: काव्या मारन ने लिया चौंकाने वाला फैसला, करोड़ों रुपये खर्च कर पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular