Homeक्रिकेटकाव्या मारन ने लिया चौंकाने वाला फैसला, करोड़ों रुपये खर्च कर पाकिस्तानी...

काव्या मारन ने लिया चौंकाने वाला फैसला, करोड़ों रुपये खर्च कर पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

Kavya Maran: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा. वहीं दूसरी तरफ हाल ही में सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की टीम मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने एक ऐसा फैसला लिया है जो काफी चौकने वाला है.

मीडिया में हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक काव्या मारन ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन से ठीक पहले करोड़ो रूपये खर्च करके अपनी फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल किया है.

काव्या मारन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड (THE HUNDRED) के 2026 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में अपनी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीडस् की टीम में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने 2.34 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. जिसके बाद अब काव्या मारन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान

कुछ ऐसा रहा अबरार अहमद का टी20I करियर

अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को साल 2024 में पाकिस्तान की टीम के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था. अपने डेब्यू मुकाबले से लेकर अब तक अबरार अहमद को पाकिस्तान के लिए 38 मुकाबले खेलने का मौका मिला है. जिसमें उनके नाम 52 विकेट दर्ज़ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के संस्करण में भी अबरार अहमद को टीम में शामिल किया गया था लेकिन टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में अबरार केवल 6 विकेट प्राप्त कर पाए थे.

यह भी पढ़े: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, एक भी शतक न लगाने वाले फ्लॉप खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular