HomeIPL 2026IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, एक भी शतक...

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, एक भी शतक न लगाने वाले फ्लॉप खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में शेड्यूल का ऐलान किया है. सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के बीच में खेला जाएगा. वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो टीम को अपना पहला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर 30 मार्च को खेलना है.

सीजन की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए एक ऐसे फ्लॉप बैटर को कप्तान के तौर पर चुना है. जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया के लिए एक भी शतक नहीं जड़ा है.

रियान पराग को चुना गया राजस्थान रॉयल्स का कप्तान

आईपीएल 2026 के सीजन के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए है. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट ने फ्रेंचाइजी के नए कप्तान के तौर पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) या रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नहीं बल्कि रियान पराग को चुना है.

रियान पराग (Riyan Parag) की बात करें तो फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के सीजन में भी रियान पराग को कई मुकाबले में कप्तानी करने का मौका दिया था लेकिन अब आईपीएल 2026 के सीजन में रियान पराग पूरे सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: IPL में सचिन-विराट समेत इन 14 खिलाड़ियों ने जीता ऑरेंज कैप, लिस्ट से धोनी-रोहित जैसे दिग्गजों का नाम नदारत

इंटरनेशनल लेवल पर फ्लॉप साबित हुए है रियान पराग

रियान पराग (Riyan Parag) जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया के लिए अब तक 9 टी20 और 1 वनडे मैच खेला है. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर मिले चुनिंदा मौकों पर कुछ खास नहीं किया है. रियान पराग ने 9 टी20 मुकाबले में 106 रन बनाने के साथ 6 विकेट झटके वहीं वनडे फॉर्मेट में खेले एक मुकाबले में रियान पराग ने 15 रन बनाने के साथ 3 विकेट झटके लेकिन अब तक इंटरनेशनल लेवल पर रियान पराग ने एक भी शतक नहीं जड़ा है लेकिन अब आईपीएल 2026 के सीजन में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

आईपीएल 2026 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स का टीम स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव परेला, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन। संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर

आईपीएल 2026 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

मैच नंबरविरोधी टीमस्थानतारीखसमय
मैच 3चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी30 मार्च 2026शाम 7:30 बजे (IST)
मैच 9गुजरात टाइटन्सअहमदाबाद4 अप्रैल 2026शाम 7:30 बजे (IST)
मैच 13मुंबई इंडियंसगुवाहाटी7 अप्रैल 2026शाम 7:30 बजे (IST)
मैच 16रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुवाहाटी10 अप्रैल 2026शाम 7:30 बजे (IST)

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 शेड्यूल का ऐलान, साल भर बाद इस मैदान पर होगी क्रिकेट की वापसी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular