WTC 2023:आईसीसी ने कर दी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तारीख और वेन्यू घोषित, झट से कर ले नोट

WTC 2023: विश्व क्रिकेट गलियारों में इन दिनों पूरा ध्यान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टिका हुआ है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की 2 सबसे बड़ी दावेदार टीमों के बीच होने वाली जंग से ठीक एक दिन पहले आईसीसी ने एक बड़ा फैसला किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर निर्णय लेते हुए इसके खिताबी भिड़ंत की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने फाइनल मैच का वेन्यू का भी ऐलान कर दिया है।

जी हां… अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने WTC 2023 के फाइनल मैच के साथ ही वेन्यू भी घोषित कर दिया है। तो क्रिकेट फैंस टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबलें की तारीख और वेन्यू को नोट कर ले जहां फैसला किया गया है कि फाइनल मुकाबला इसी साल 7 से 11 जून तक खेला जाएगा और ये जंग इंग्लैंड के द ओवल ग्राउंड में होगी।

WTC 2023 के फाइनल मैच की तारीख और वेन्यू घोषित

आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी दी। जिसमें बताया गया है कि 7 जून से 11 जून के बीच टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़े टेस्ट का आयोजन होगा साथ ही इंग्लैंड में उस समय बारिश के मौसम को देखते हुए 12 जून को रिजर्व डे भी घोषित किया गया है। तो चलिए आप भी अब तारीख और स्थान सामने आने के बाद इस हाई वॉल्टेज मैच के लिए तैयार हो जाईए।

ये भी पढ़े- ICC T2O RANKINGS: टी20 विश्व कप से ठीक पहले आईसीसी रैंकिंग जारी, सूर्यकुमार हैं रिजवान की बादशाह खत्म करने के करीब

7 जून से 11 जून तक द ओवल में खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

आपको बता दें कि 2021 से 2023 की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने फाइनल मैच के लिए अपना नाम सुनिश्चित करवा लिया है, अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का नाम तय होना बाकी है, जिसके लिए भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका जैसे टीमों के पास मौका दिख रहा है। इस साइकिल में कुल 24 टेस्ट सीरीज और 61 मैच होंगे, जिसके बाद ही फाइनल मैच की दोनों टीमों का नाम तय हो जाएगा। जिसका टेस्ट 7-11 जून इंग्लैंड के द ओवल में होगा।

2021 में खेला गया था, WTC के पहले संस्करण का फाइनल मैच

आईसीसी ने साल 2019 से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की, जिसका फाइनल मैच 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस पहले संस्करण में ब्लैक कैप्स न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। भारत के पास एक बार फिर से फाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हर हाल में 2 टेस्ट मैच जीतने होंगे।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...