Homeक्रिकेटदलीप ट्रॉफी 2024 के एडिशन में नही खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, इस...

दलीप ट्रॉफी 2024 के एडिशन में नही खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, इस नियम से होगा विनर टीम का फैसला

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) के संस्करण की शुरुआत 5 सितंबर से होने वाली है. 5 सितंबर से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में कई वर्षों के बाद इंटरज़ोन मुकाबले न होकर इंडिया की अलग- अलग टीम बनाने के बाद मुकाबले हो रहे है. दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के टूर्नामेंट के इतिहास की बात करें तो सबसे अधिक बार इस टूर्नामेंट को वेस्ट जोन ने अपने नाम किया है लेकिन जैसे हमने आपको बताया कि इस बार इंडिया की अलग- अलग टीमों के बीच में मुकाबले होने वाले है.

ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस एडिशन में बोर्ड के द्वारा की किसी फाइनल मुकाबले के आयोजन के लिए कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के इस एडिशन के विनर के नाम का ऐलान कैसे होगा? तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को देखना चाहिए.

राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी का यह एडिशन

दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) के एडिशन की बात करें तो इसमें कोई नॉकआउट मुकाबला नहीं खेला जाएगा. दलीप ट्रॉफी के इस एडिशन में सभी टीमें एक- दूसरे के खिलाफ एक- एक मुकाबले खेलेगी. जब चारों ही अपने तीन- तीन मुकाबले खेल लेगी तो उसके बाद जिस टीम के अंक सबसे अधिक होंगे वो टीम दलीप ट्रॉफी 2024 के एडिशन की विनर बन जाएगी.

यह भी पढ़े: आरपी सिंह के बेटे ने भारत छोड़ थामा इंग्लैंड का दामन, श्रीलंका सीरीज के लिए मिली टीम में जगह

दलीप ट्रॉफी कई खिलाड़ियों के करियर के लिए साबित हो सकता है टर्निंग पॉइंट

कई सालों के बाद दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2024) के मुकाबलो में टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में यह माना जा रहा है कि जो खिलाड़ी लंबे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म है या फिर लंबे समय से टीम इंडिया में कमबैक करने की कोशिश कर रहे है. उन खिलाड़ियों के लिए दलीप ट्रॉफी का यह एडिशन काफी बड़ा टर्निंग पॉइंट्स साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: चेन्नई टेस्ट में 6 विकेट झटकर कीर्तिमान रच देंगे रविंद्र जडेजा, अब तक चंद खिलाड़ी ही अपने नाम कर पाए है यह करिश्मा

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular