Team India: संजू और ऋतुराज को क्यों नहीं मिली जगह? गंभीर और आगरकर नहीं दे सके जवाब, जवाब सुनकर आप भी समझ जाएंगे माजरा

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे के लिए पहुंच गई है। श्रीलंका में होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया सोमवार को श्रीलंका रवाना हो गई और उसी दिन वहां पहुंच गई। भारतीय टीम के श्रीलंका के लिए उड़ान भरने से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें इन दोनों ही दिग्गजों से कई तरह के सवाल किए गए। इन सवालों में कुछ ऐसे सवाल रहे जिसे लेकर गंभीर और गायकवाड़ के पास कोई जवाब ही नहीं रहे और गोलमोल जवाब देते रहे।

संजू सैमसन के साथ ही ऋतुराज-अभिषेक के चयन ना होने पर उठे सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम में श्रीलंका के इस दौरे पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का सेलेक्शन वनडे फॉर्मेट में नहीं किया गया। बल्कि संजू ने टीम इंडिया की जर्सी में अपने आखिरी मैच में शानदार शतक लगाया था, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को भी किसी फॉर्मेट में नहीं चुना गया। दोनों ही युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में जिम्बाब्वे के दौरे पर अपना दम दिखाया था। अभिषेक ने डेब्यू सीरीज में ही शतक लगा दिया, तो वहीं ऋतुराज जब भी मौका मिल रहा है, लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Team India
anju Samson-Ruturaj Gaikwad

ये भी पढ़े-Cricket: अगर बल्लेबाज लगाएगा छक्का तो माना जाएगा आउट, क्रिकेट फील्ड पर आया बड़ा अजीब नियम, अब बल्लेबाजों का क्या होगा?

संजू, ऋतुराज और अभिषेक का चयन क्यों नहीं, गंभीर-आगरकर के पास नहीं है जवाब

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को वनडे और ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को किसी भी सीरीज में मौका ना देने पर चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर की इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो दोनों ही इस सवाल पर सकपका गए और सही से जवाब नहीं दे सके। जवाब में उन्होंने बात को घुमाते हुए ये कह दिया कि वो सिर्फ 15 खिलाड़ियों को टीम के स्क्वॉड में मौका दे सकते हैं।

आगरकर ने कहा- हम 15 खिलाड़ियों को ही दे सकते हैं मौका

गंभीर और आगरकर के सामने जब ये सवाल आया तो आगरकर ने कहा कि, “कोई भी खिलाड़ी जिसे टीम से बाहर किया जाता है, वह खुद को बहुत बुरा महसूस करेगा। रिंकू को ही देख लीजिए, उसने टी20 विश्व कप से पहले बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम में जगह नहीं बना सका। हम केवल 15 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं।” इस जवाब से हम और आप साफ समझ सकते हैं कि संजू के साथ ही गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को बाहर करने की वजह टीम इंडिया के हेड कोच और चीफ सेलेक्टर से पास नहीं थी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...