Team India:  टीम इंडिया के लिए SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले टॉप-3 कप्तान

Team India: भारतीय क्रिकेट आज के दौर में तेजी से बढ़ती हुई टीम है। इस टीम ने अपने प्रदर्शन से बहुत ही जबरदस्त प्रभावित किया है। टीम इंडिया का पिछले कुछ साल में अलग ही लेवल रहा है, जहां उन्होंने भारत की नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में कामयाबी के झंड़े गाड़े हैं। लेकिन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में एशिया से बाहर हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है। एशिया से बाहर तो ठीक है, लेकिन खासकर SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को बहुत ही कम कामयाबी मिली है।

SENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले 3 भारतीय कप्तान

SENA देशों में जीतना भारत ही नहीं बल्कि एशियन टीमों के लिए भी मुश्किल रहा है। इन देशों में भारत को जीत दिलाने वाले बहुत ही कम कप्तान रहे हैं। भारत के लिए SENA देशों में जीत किसी बहुत ही बड़ी उपलब्धि से कम नहीं रही है। यहां पर टीम इंडिया को अक्सर ही दिक्कतें हुई हैं। जहां कुछ ऐसे कप्तान रहे हैं, जो कुछ हद तक कामयाब रहे हैं। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं भारत के वो 3 कप्तान जो SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने में रहे हैं सफल…

ये भी पढ़े-Team India:  बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह को ये 3 गेंदबाज कर सकते हैं रिप्लेस

3. मंसूर अली खान पटौदी- 3 टेस्ट जीत

भारतीय क्रिकेट में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी को खास याद किया जाता है। इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है। नवाब पटौदी की बात करें तो वो इंग्लैंड और भारत दोनों के लिए खेले हैं। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत को SENA देशों में अच्छी कामयाबी दिलायी है। वो SENA देशों में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले तीसरे कप्तान हैं। उन्होंने इन देशों में 3 टेस्ट मैच जीते हैं और सभी मैच उन्होंने न्यूजीलैंड में ही जीते हैं।

Team India
Nawab Pataudi

2. महेन्द्र सिंह धोनी- 3 टेस्ट जीत

विश्व क्रिकेट में सबसे महान कप्तानों में से एक रहे पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बहुत ही सफलतम कप्तान रहे हैं। धोनी ने अपनी लीडरशिप में भारत के लिए कईं साल तक खेले। जिसमें उन्होंने खासकर एशिया में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बात जब SENA देशों में कामयाबी की हो तो वहां माही मैजिक नहीं चल सका। धोनी का SENA देशों में काफी खराब रिकॉर्ड है, जहां वो अपने कप्तानी करियर में सिर्फ 3 टेस्ट मैच जीत सके। धोनी फिर भी भारत के लिए इन देशों में दूसरे सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी ने 1 दक्षिण अफ्रीका, 1 इंग्लैंड और 1 मैच न्यूजीलैंड में जीते हैं।

Team India
MS Dhoni Captain

1.विराट कोहली- 7 टेस्ट जीत

भारतीय क्रिकेट इतिहास में टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफलतम कप्तान विराट कोहली रहे हैं। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज का बतौर टेस्ट कप्तान भी कमाल का रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने भारत को सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताए हैं। साथ ही विराट कोहली भारत के लिए SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताने वाले कप्तान है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने SENA देशों 7 टेस्ट मैच जीते हैं। जिसमें से 3 टेस्ट मैच इंग्लैंड में जीते, तो वहीं 2 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका और 2 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं।

Team India
Virat Kohli Captain
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...