T20I Record: पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट बना डाला कीर्तिमान, आज तक क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका ऐसा कमाल

T20I Record: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन में अब जैसे-जैसे दिन निकल रहे हैं, रोमांच करीब आता जा रहा है। आईपीएल 2024(IPL 2024) के रोमांच को देखने के लिए फैंस भी बड़े ही उत्सुक हैं। इसी बीच आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल टी20 में जबरदस्त कमाल कर दिया है। जहां एक टी20 इंटरनेशनल मैच में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से एक नायाब रिकॉर्ड बनाया है, जो आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी नहीं कर सका है।

जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा ने किया कमाल

जी हां… पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने गेंद और बल्ले से बड़ा ही अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के सबसे भरोसेमंद और सबसे अहम खिलाड़ी सिकंदर रजा ने श्रीलंका (Sri lanka) के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले टी20 मैच में खास कमाल किया है। इस मैच में सिकंदर रजा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहले अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हुए 13 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को आउट किया, तो इसके बाद बल्लेबाजी में 42 गेंद में बेहतरीन 62 रन की पारी खेली।

T20I Record
Sikandar Raza

ये भी पढ़े-MS Dhoni: इस महान खिलाड़ी ने की थी महेन्द्र सिंह धोनी में छुपी लीडरशिप स्किल्स की पहचान, शायद नहीं जानते होंगे आप

लगातार 5 T20I मैच में बल्ले से 50 रन और गेंद से 2 विकेट लेने का बनाया रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को हार का सामना तो जरूर करना पड़ा, लेकिन सिकंदर रजा इस मैच में बड़ा कमाल कर गए। गेंद और बल्ले दोनों से दम दिखाते हुए वो इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में लगातार 5 मैचों में बल्ले से 50 या उससे ज्यादा रन और गेंदबाजी में 2 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले और इकलौते ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गए हैं। लगतार 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पचास से ज्यादा रन और 2 से ज्यादा विकेट लेने का कमाल करने वाले टी20 इंटरनेशनल इतिहास में उनसे पहले ऐसा कमाल कोई भी नहीं कर सका है।

पिछले 5 टी20 मैचों में हर बार 50+ रन और 2+ विकेट ले रहे हैं रजा

जिम्बाब्वे के लिए पिछले कुछ समय से अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे सिकंदर रजा के इस प्रदर्शन का सफर टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैचों से शुरू हुआ, जहां रवांडा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 58 रन की पारी खेलने के साथ ही गेंद से 3 विकेट झटके। यहां से नाइजीरिया के खिलाफ खेले गए मैच में भी रजा ने 65 रन की पारी खेली, तो गेंद से उन्होंने जलवा दिखाते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद केन्या के खिलाफ खेले गए मैच में सिकंदर रजा ने 48 गेंद में 82 रन कूटे, तो वहीं गेंदबाजी से 2 विकेट हासिल किए। ये सिलसिला आगे आयरलैंड के खिलाफ भी जारी रहा, जहां वो 65 रन बनाने के अलावा 3 विकेट लेने में सफल रहे। अब आज श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 65 रन बनाने के बाद 3 विकेट हासिल किए। यानी वो पिछले 5 टी20आई मैचों में हर बार बल्ले से 50+ रन कर रहे हैं, तो गेंद से 2+ विकेट ले रहे हैं।

सिकंदर रजा का ऐसा रहा है पिछले 5 टी20आई मैचों में प्रदर्शन

विरोधी टीमरनविकेट
रवांडा58(36)3 विकेट
नाइजीरिया65(37)2 विकेट
केन्या82(48)2 विकेट
आयरलैंड65(42)3 विकेट
श्रीलंका62(42)3 विकेट
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...