T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने टीम इंडिया को दिया खिताब जीतने का खास मंत्र, अगर युवी की बात मानी तो टीम इंडिया का चैंपियन बनना तय

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट भले ही पिछले करीब 2 दशक से इंटरनेशनल क्रिकेट में डोमिनेट कर रही है, लेकिन इस टीम इंडिया को आईसीसी इवेंट जीते करीब 12 साल गुजर चुके हैं। मैन इन ब्ल्यू को पिछले 12 साल में एक भी बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही भारतीय टीम को आईसीसी इवेंट जीतने का इंतजार है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा एंड कंपनी से खिताबी सूखे को खत्म करने की उम्मीद है।

आईसीसी इवेंट में जीत के लिए युवराज सिंह ने टीम इंडिया को दिया मंत्र

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन टीम इंडिया से एक बार फिर से आखिरी पल में फिसलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पिछले कईं साल से टीम इंडिया के साथ यही होता आ रहा है। रोहित शर्मा एंड कंपनी को इस बार टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने को लेकर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी युवराज सिंह से खास सलाह मिली है। भारत के लिए 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में जीत के नायक रहे युवराज सिंह ने रोहित शर्मा की टीम को आईसीसी इवेंट जीत के लिए खास मंत्र दिया है।

T20 World Cup 2024
Rohit Sharma

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: कैसा हो सकता है टीम इंडिया की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11, जानें ओपनर्स से लेकर, मिडिल ऑर्डर और बॉलर्स का कॉम्बिनेशन

विपक्षी टीम पर ध्यान देने की बजाय, खुद की क्षमता पर करें फोकस- युवराज सिंह

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में पूछा गया कि टीम इंडिया को आईसीसी टूर्नामेंट्स जीतने के लिए क्या कहना होगा? इस पर युवराज सिंह ने कहा कि, भारतीय टीम में स्किल्स और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अगर वह टी20 विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है। लिहाजा, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस पर काम करना होगा।

युवराज सिंह ने कहा- टीम इंडिया को खुद पर करना होगा भरोसा

इसके बाद युवराज सिंह ने आगे कहा कि, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है, अगर भारत खुद पर विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह टाइटल अपने नाम कर सकता है। आईसीसी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आईपीएल सबसे बेहतरीन मंच है और मुझे पूरी आशा है कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है तो यह वाकई शानदार पल होगा। भारत के अलावा वेस्टइंडीज या पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...