T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों के बाद एक और वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन का आगाज होने वाला था, तो सुपर-8 के लिए कुछ टीमों का नाम तय था। क्रिकेट पंडित से लेकर क्रिकेट फैंस जो कुछ टॉप कंडेडर टीमों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि वो तो दूसरे राउंड में पहुंचेंगी। लेकिन इस वर्ल्ड कप में क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस हर किसी के अनुमान को कुछ छोटी टीमों ने गलत साबित करते हुए कुछ बड़ी टीमों को अपने सेटबैक के जान में फंसा दिया।

पहले श्रीलंका, फिर न्यूजीलैंड और अब पाकिस्तान भी सुपर-8 से बाहर

इस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने जा रही है, लेकिन इस बार कईं बड़ी टीमें उलटफेर का शिकार होने के साथ ही इस दूसरे राउंड से बाहर हो गई। पहले टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रही श्रीलंका बाहर हुई। इसके बाद न्यूजीलैंड की हॉट फेवरेट टीम को झटका लगा और अब एक और वर्ल्ड चैंपियन टीम का भी सुपर-8 की रेस से पत्ता साफ हो गया है। ये टीम है पाकिस्तान क्रिकेट टीम….

T20 World Cup 2024
Pakistan Cricket Team

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: भारत से मिली हार के पाकिस्तान में दिखने लगे साइड इफेक्ट, पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों की उड़ाई धज्जियां

यूएसए-आयरलैंड मैच बारिश से धुला, पाकिस्तान के अरमान हुए पानी-पानी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली निराशा के बाद बाबर आजम की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में उन बुरी यादों को पीछे छोड़ना चाहती थी, लेकिन शुक्रवार को यूएसए और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में इन्द्र देवता की नजर लग गई और इस मैच पर पानी फिरते ही पाकिस्तान के सुपर-8 में जानें के अरमानों पर भी पानी फिर गया और ये एक बड़ी फेवरेट टीम इस मेगा टूर्नामेंट के अगले राउंड से बाहर हो गई है।

पाकिस्तान के लिए जरूरी थी यूएसए की हार

वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए में भारत ने पहले से ही क्वालीफाई कर लिया था। इसके बाद पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में जगह फिक्स करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ यूएसए का हारना बहुत जरूरी था। पाकिस्तान को अपना अगला मैच आयरलैंड से ही खेलना है, लेकिन उनकी नजरें शनिवार को खेले गए इस मैच पर टिकी थी, क्योंकि यहां से ही उनके भाग्य का रास्ता तय होने वाला था। लेकिन यहां बारिश ने पाकिस्तान पर कोई रहम नहीं दिखाया और उन्हें अपने आखिरी मैच से पहले ही बाहर कर दिया। क्योंकि अब जहां यूएसए के 5 अंक हो गए हैं, तो वहीं पाकिस्तान 4 अंक ही जुटा सकता है। यानी इस वर्ल्ड कप में ये तीसरी बड़ी टीम जिसे निराश होना पड़ा है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...