Sri Lanka: श्रीलंका की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है. वेस्टइंडीज के दौरे पर हाल ही में हुए वनडे सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 से जीत अर्जित की है. वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने अब टी20I सीरीज के लिए टीम स्क्वॉड का ऐलान किया गया है. जिसमें वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (West Indies Cricket Board) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर्स को टीम स्क्वॉड में शामिल किया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि श्रीलंका के साथ टी20I मैचों के लिए किन- किन स्टार ऑलराउंडर्स को शामिल किया गया है.
शाई हॉप संभालेंगे टीम की कमान
वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL T20I Series) के बीच में होने वाले टी20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम की कमान शाई हॉप को सौंपी गई है. हाल ही में वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब शाइ हॉप टी20I सीरीज में जीत अर्जित करना चाहेंगे.
MI-RCB-GT के स्टार ऑलराउंडर्स को मिला मौका
श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले टी20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के टीम स्क्वॉड में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के शेरफेन रदरफोर्ड, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रोमारियो शेफर्ड और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के जेसन होल्डर को शामिल किया गया है. वहीं उनके अलावा टीम स्क्वॉड में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार स्पिनर अकील होसेन को टीम स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई वेस्टइंडीज़ टीम
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर
यह भी पढ़े: SL A vs IND A Today Match Prediction: वैभव दिखाएंगे अपना कमाल या श्रीलंका बनाएगी टीम इंडिया पर दवाब
