BAN vs AUS 1st ODI Today Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS 1st ODI Today’s Match Prediction) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 09 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आखिरी बार वनडे मुकाबला साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था और उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेटों से मात दी थी. ऐसे में अगर आप जानना चाहते है कि ढाका में होने वाले वनडे मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है? तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.
BAN vs AUS 1st ODI Match Preview
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS 1st ODI Match Preview) के बीच में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सुबह 10:30 से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर मेहंदी हसन मिराज करते हुए नजर आएंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर जोश इंग्लिश को कप्तान के तौर पर चुना गया है.
BAN vs AUS 1st ODI Pitch Report
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की बात करें तो यहां की पिच (BAN vs AUS 1st ODI Pitch Report) अक्सर स्लो रहती है. ऐसे में इस मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना बेहतर फैसला साबित होता है. ऐसे में देखा जाए तो मुकाबले का ज्यादातर हिस्सा दिन में ही खेला जाने वाला है. ऐसे में रात के समय ओस का भी कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिलने वाला है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान अक्सर बैटिंग करना पसंद करते हैं.
BAN vs AUS ODI Head-to-Head Record
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS ODI Head-to-Head Record) के बीच में वनडे में अब तक 22 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 21 और बांग्लादेश ने 1 मैच में जीत अर्जित की है. ऐसे में यह तय ही माना जा रहा है कि पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश को मात देते हुए नजर आएगी.
BAN vs AUS 1st ODI Live Telecast Details
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट (BAN vs AUS 1st ODI Live Telecast) भारत में फैन कोड ऐप पर किया जा रहा है. आप फैन कोड ऐप के माध्यम से बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने पहले वनडे मुकाबले का आनंद ले सकते है.
Bangladesh vs Australia 1st ODI Probable Playing XI
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
सैफ हसन, तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, एडम जाम्पा
BAN vs AUS 1st ODI Today Match Prediction
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के जीत अर्जित करने के चांस काफी ज्यादा है.
BAN vs AUS 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today’s Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview
