Homeक्रिकेटShardul Thakur: वो 3 बड़े कारण क्यों शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड के...

Shardul Thakur: वो 3 बड़े कारण क्यों शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड के दौरे पर मिलना चाहिए टीम इंडिया में मौका

Shardul Thakur: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और फिर आईपीएल में व्यस्त हो जाएगी। भारत के लिए आईपीएल के बाद इंग्लैंड का एक बहुत बड़ा और लंबा दौरा होना है। टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के दौरे का आगाज करेगी और वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए आईपीएल के दौरान टीम इंडिया का सेलेक्शन किया जा सकता है।

शार्दुल को क्यों मिलना चाहिए इंग्लैंड दौरे पर मौका?  

इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर भारतीय टीम में स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर का चयन होना चाहिए। इस खिलाड़ी को पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पाया है। लेकिन शार्दुल ठाकुर को मौजूदा फॉर्म और उनकी ऑलराउंडर कला को देखते हुए मौका दिया जाना चाहिए। इंग्लैंड के दौरे पर शार्दुल ठाकुर को मौका क्यों मिलना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं इसके 3 बड़े कारण।

ये भी पढ़े-CSK के इस खिलाड़ी पर चला धोनी का जादू, IPL से पहले हर मैच में दिखा रहा है अपने बल्ले और गेंद का कमाल

1. शार्दुल ठाकुर टीम के लिए कर सकते हैं बॉलिंग ऑलराउंडर का काम

टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर टेस्ट में कुछ बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। इस खिलाड़ी के पास एक तेज गेंदबाज की कला तो है, साथ ही वो टीम के लिए जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं। शार्दुल ठाकुर पिछले कुछ वक्त से अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए 8वें नंबर पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसा ही कुछ वो भारत के लिए इंग्लैंड के दौरे पर कर सकते हैं। इस खिलाड़ी के पास टेस्ट में उपयोगी बल्लेबाजी करने का दमखम मौजूद है।

2. इंग्लैंड में खेलने का अनुभव हासिल

भारत को इस साल जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां 5 मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को टीम में चुना जाना चाहिए। क्योंकि उन्हें इंग्लैंड की कंडिशन का पता है। वो टीम इंडिया के लिए इंग्लिश पिच पर खेल चुके हैं। शार्दुल ने इंग्लैंड में अब तक 3 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 8 विकेट लेने के साथ ही 122 रन भी बना चुके हैं। ऐसे में शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे पर कारगर साबित हो सकते हैं।

3. चौथे पेस गेंदबाज का हो सकते हैं विकल्प

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर अपने कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ जाएगी। जिसमें कुछ नाम तय है। तो इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को भी चुना जाना तय है। लेकिन टीम में इंग्लैंड की कंडिशन के हिसाब से एक अच्छे चौथे तेज गेंदबाज की जरूरत होगी जो शार्दुल ठाकुर पूरी कर सकते हैं। शार्दुल को इंग्लैंड दौरे पर बतौर चौथे तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में ले जाना चाहिए। ताकि टीम को ना सिर्फ चौथे तेज गेंदबाज बल्कि बल्लेबाजी में भी विकल्प मिल सके।

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular