Rohit Sharma:टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के कटे 3 चालान, कार की स्पीड को पहुंचा दिया 200km/H के पार

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों प्रचंड फॉर्म में दिख रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान मैदान में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, रोहित शर्मा की ये फॉर्म भारतीय टीम को विश्व कप के खिताब तक पहुंचानें में सबसे अहम मानी जा रही है, लेकिन इसी बीच उन्होंने ऐसी चूक कर दी जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से लेकर फैंस हर कोई चिंता में पड़ सकता था। लेकिन कुछ भी अनहोनी नहीं होने से हर कोई राहत की सांस ले रहा है।

हाई स्पीड कार चलाने के लिए रोहित शर्मा के कटे 3 चालान

कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कार की स्पीड से तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिन्हें बुधवार को अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी से 200 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार से कार चलाते पकड़ा गया, जिसके बाद उनके नाम से 3 चालन कटे। वो मुंबई अपने घर से पुणे के लिए अपनी कार से रवाना हुए। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर उन्हें 200 से 215 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाते हुए कैमरे में कैद पाया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते उनके नाम से 3 चालान कटे।

ROHIT Sharma
ROHIT Sharma

ये भी पढ़े-IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर आकाश चोपड़ा का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान इस वजह से भारत के खिलाफ लग रहा है कमजोर?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर चला रहे थे 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार

महाराष्ट्र की ट्रैफिक पुलिस के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर 200 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से कार चलाते पाए गए। जिसके बाद इस खतरनाक ड्राइविंग के कारण उनकी कार की नंबर प्लेट पर 3 ऑनलाइन चालान भेजे गए। ट्रैफिक पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि, “ रोहित शर्मा करीब 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान उनकी स्पीड कभी-कभी 215 किमी प्रतिघंटे तक भी पहुंची थी। इतनी तेज गति के कारण रोहित शर्मा के नाम तीन ऑनलाइन चालान कटे।“

भारत के पुणे में होने वाले मैच के लिए पहुंच रहे थे रोहित

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का ये रवैया सही नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अहमदाबाद से सीधे पुणे पहुंचे, तो वहीं कप्तान साहब अहमदाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिए मुंबई अपने परिवार के साथ समय बिताने पहुंचे। जिसके बाद वो पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मुंबई से पुणे जा रहे थे और इसी दौरान उन्होंने कार को ओवर स्पीड से चलाने की गलती कर दी।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...