Riyan Parag: आईपीएल से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार रियान पराग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने कप्तान

Riyan Parag: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी रियान पराग इस वक्त टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। रियान पराग ने पिछले ही साल इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद अब आईपीएल 2025 में उतरने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच आईपीएल के 18वें सीजन से पहले रियान पराग को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है और वो एक टीम के कप्तान बनाए गए हैं।

रियान पराग के फिट होते ही फिर से मिली असम की कप्तानी

जी हां… टीम इंडिया के युवा स्टार खिलाड़ी रियान पराग पिछले कुछ महीनो से चोटिल चल रहे थे और वो इसी वजह से मैदान से दूर थे। जिसके बाद अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं और जल्द ही एक्शन में लौटने वाले हैं। रियान पराग को फिट होते ही अपनी गृह राज्य की टीम असम का कप्तान नियुक्त किया गया है। जहां वो रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे चरण के 30 जनवरी से शुरू हो रहे दूसरे मैच असम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- रणजी की तरह IPL 2024 में भी यह 3 खिलाड़ी मचा सकते है अपना धमाल, बस एक मौके का है इंतजार

असम के लिए अगले रणजी मैच में खेलने उतरेंगे पराग

रियान पराग का फिट होना और फिर से मैदान में लौटना असम की टीम के लिए काफी अच्छी खबर है। क्योंकि इस स्टार बल्लेबाज ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। पराग ने पिछछले साल 6 पारियों में करीब 76 की औसत से 378 रन बनाए थे। ऐसे में उनकी वापसी से असम की टीम को अपनी टीम का ना सिर्फ एक अच्छा लीडर मिला है, बल्कि बल्लेबाजी भी मजबूत हो गई है। अब वो अगले मैच में अपनी टीम के लिए ये जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे।

रियान पराग की बात करें तो उन्होंने पिछले साल ही टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल के साथ ही वनडे में भी आगाज कर चुके हैं। हालांकि चोट के चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब जैसे ही वो फिट हुए हैं। उम्मीद है कि अगली बार किसी बाइलेट्रल सीरीज में वो फिर से टीम इंडिया के लिए मैदान में होंगे।  

रणजी ट्रॉफी के लिए असम का स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), डेनिश दास (उप-कप्तान), मुख्तार हुसैन, मृण्मय दत्ता, राहुल सिंह, दीपज्योति सैकिया, परवेज मुसरफ, सुमित घाडीगांवकर (विकेटकीपर), रिशव दास, अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), अविनव चौधरी, सिबसंकर रॉय, आकाश सेनगुप्ता, प्रद्युन सैकिया, अमलानज्योति दास।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...