मैक्सवेल, पाटीदार, ग्रीन समेत 11 खिलाड़ियों को RCB करेगी रिलीज, IPL 2025 में अब इस स्टार खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे विराट

RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन के अंतिम चरण में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करके प्लेऑफ स्टेज में अपनी जगह बनाई थी लेकिन प्लेऑफ मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को एलिमिनेटर मुक़ाबले में ही हार का सामना करना पड़ा. जिस वजह से टीम का पहला आईपीएल (IPL) ख़िताब जीतने का सपना टूट गया.

इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले अपनी टीम स्क्वाड में मौजूद खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मात्रा में रिलीज़ करने का फैसला किया है. जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम मैक्सवेल, रजत पाटीदार, ग्रीन समेत 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती है वहीं टीम के नए कप्तान के रूप में फ्रेंचाइजी अब इस स्टार खिलाड़ी पर भरोसा जता सकती है.

ग्रीन, मैक्सवेल, पाटीदार समेत 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ करेगी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले अपने टीम स्क्वाड में शामिल कई विदेशी और भारतीय स्टार खिलाड़ियों को टीम स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा सकती है जिसमें विदेशी खिलाड़ी के तौर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेंन मैक्सवेल, क्रिस ग्रीन, लौकी फेर्गुसन, रीस टोप्ले, अल्ज़ारी जोसफ वहीं भारतीय खिलाड़ी के रूप में रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, विजय कुमार वयस्क और यश दयाल को रिलीज़ किया जा सकता है.

यह भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप के बीच में 4 दिग्गजों ने क्रिकेट समर्थकों को दिया बड़ा झटका, क्रिकेट के सभी प्रारूप से किया संन्यास का ऐलान

RCB इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आईपीएल 2025 के ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में टीम के दिग्गज विराट कोहली, तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और विदेशी खिलाड़ी के तौर पर विल जैक्स को रिटेन कर सकती है. टीम मैनेजमेंट इन 3 खिलाड़ियों के इर्द- गिर्द एक मौजूद टीम स्क्वाड बनाने का प्रयास करेगी.

केएल राहुल बन सकते है RCB के नए कप्तान

मौजूदा समय में आईपीएल (IPL) क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हो सकते है. अगर ऐसा होता है तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में विराट कोहली (Virat Kohli) स्टार खिलाड़ी केएल राहुल की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : 561 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेगा यह स्टार खिलाड़ी, अपने तीसरे वर्ल्ड कप में साबित हो सकता है मैच विनर

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...