टी20 वर्ल्ड कप के बीच बोर्ड ले सकता है बड़ा फैसला, टीम के खराब प्रदर्शन के चलते हेड कोच की हो सकती है छुट्टी

T20 World Cup 2024 : वेस्टइंडीज और अमेरिका के मैदान पर इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का खेल खेला जा रहा है. अब तक हुए 30 मुकाबलों में हमें कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चूके है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के बीच एक क्रिकेटिंग बोर्ड ने बड़ा फैसला लेने का सोचा है. जिसके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में खराब प्रदर्शन के चलते यह बोर्ड अपने टीम के हेड कोच को ही उनके पद से हटा सकता है.

गैरी स्टीड से छीना जा सकता है हेड कोच का पद

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का संस्करण कुछ खास नहीं रहा. जिस वजह से अब टीम ग्रुप स्टेज से आगे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नही कर पाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इतिहास में यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड की टीम ने किसी भी आईसीसी (ICC) इवेंट के ग्रुप स्टेज में ही अपना सफल समाप्त किया हो. जिसके बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के मौजूदा हेड कोच गैरी स्टीड (Gary Stead) से अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड हेड कोच का पद छीन करके किसी अन्य दिग्गज को प्रदान कर सकते है.

यह भी पढ़े : रोहित शर्मा को लगा बड़ा झटका, अर्शदीप सिंह ग्रुप स्टेज के मैचों से होंगे बाहर, इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री

न्यूजीलैंड के लिए शानदार था गैरी स्टीड का प्रदर्शन

गैरी स्टीड (Gary Stead) ने न्यूजीलैंड के लिए अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत साल 2018 में की थी. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2019 का वर्ल्ड कप फाइनल, 2021 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल और साल 2022 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब भी अपने नाम किया था लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड गैरी स्टीड के कोचिंग कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उनसे टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी छीन सकता है.

यह भी पढ़े : संजू सैमसन को कनाडा के खिलाफ मिल सकता है प्लेइंग 11 मे मौका, ऋषभ पंत नहीं इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...