Team India: ब्रिस्बेन टेस्ट के खत्म होते ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच जारी है। इसी रोमांच के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट के एक महान खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया।

आर अश्विन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

जी हां…. भारत के महान स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के कुछ देर बाद अपने 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया। उन्होंने इस मैच के बाद तीनों ही फॉर्मेट से अलविदा कहने का फैसला कर फैंस को निराश कर दिया। उनके इस फैसले से पूरा भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट भी हैरान है।

मैच के 5वें दिन के दौरान ही दे दिए थे संकेत

टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में पिछले करीब डेढ़ दशक से स्पिन गेंदबाजी यूनिट का जिम्मा संभाल रहे आर अश्विन के संन्यास की आहट किसी को नहीं थी। जहां पर 5वें दिन के खेल के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी तो अश्विन के अलावा इस फैसले को लेकर किसी को कुछ खबर नहीं थी। इसके बाद टीम इंडिया बैटिंग करने उतरी तो पैवेलियन में बैठे आर अश्विन को अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को गले लगाते हुए देखा गया। उसके बाद से ही उनके संन्यास के संकेत मिलने लगे। आखिर में मैच खत्म होने के बाद इस दिग्गज ने टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया।

भारत के लिए शानदार रहा इंटरनेशनल करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आर अश्विन का करियर अभूतपूर्व रहा है। उन्होंने टीम के लिए 2010 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के साथ अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में अपना सफर शुरू कर दिया। वो भारत के लिए लंबे समय तक खेलते रहे। जहां लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में भले ही उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन टेस्ट में उन्होंने 106 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 537 विकेट झटके। इसके अलावा 116 वनडे मैच में 156 विकेट और 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अश्विन के नाम 72 विकेट रहे। अब ये दिग्गज खिलाड़ी भारत के लिए खेलता हुआ नजर नहीं आएगा।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...