Team India:गांगुली, कोहली, धोनी या रोहित, कौन है टीम इंडिया में बॉलर्स का कैप्टन, पूर्व क्रिकेटर ने बताया हैरान करने वाला नाम

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के इतिहास में एक से एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं। टीम इंडिया के क्रिकेटिंग सफर में अब तक के कप्तानों पर नजर डाले तो सबसे पहले साल 1983 का वनडे वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान कपिल देव का नाम सामने आया था। कपिल देव को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से गिना जाता है। इसके कुछ सालों बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन ने अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया था। अजहर ने टीम के लिए सालों तक कप्तानी का जिम्मा संभाला था।

भारतीय क्रिकेट में हुए हैं एक से एक महान कप्तान, कौन है बेस्ट कप्तान?

टीम इंडिया में 21वीं सदी में सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान कदम रखा और उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के कप्तान के रूप में खास पहचान बनायी। दादा वो कप्तान रहे, जिन्होंने टीम इंडिया को लड़ने का जज्बा भरा था। इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी आए… वो कप्तान जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को सबसे ज्यादा कामयाबी दिलायी। धोनी ने अपनी कप्तानी में अभूतपूर्व सफलता दिलाने के साथ ही अपनी कप्तानी स्किल्स को लेकर खास छाप छोड़ी। धोनी के बाद विराट कोहली आए और फिर रोहित शर्मा ने कप्तानी में अपना कदम रखा।

ये भी पढ़े-Team India: टीम इंडिया के दिग्गज गांगुली, द्रविड़ और सहवाग के साथ खेली क्रिकेट, अब बैंक में करता है काम, कौन है ये क्रिकेटर?

पीयूष चावला ने बताया, कौन है टीम इंडिया का बॉलिंग कैप्टन?

विराट कोहली ने शानदार कप्तानी की, तो उसी विरासत को रोहित शर्मा ने भी आगे बढ़ाया। अब भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बेस्ट कप्तान कौन? ये सवाल जरूर आएगा। क्योंकि इन तमाम कप्तानों में से किसी को भी कमतर नहीं माना जा सकता है। भारतीय टीम में गेंदबाजों का कप्तान कौन? ये भी एक वाजिब सवाल है, क्योंकि गेंदबाजों को पूरी तरह से स्वतन्त्र रखने वाले कप्तान बहुत कम देखे जाते हैं। पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला ने टीम इंडिया में बॉलिंग कैप्टन के रूप में गांगुली, कोहली या धोनी नहीं बल्कि रोहित शर्मा का नाम लिया है। इस गेंदबाज ने रोहित की कप्तानी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक लीडर करार दिया।

Team India
Rohit Sharma

पीयूष चावला ने रोहित शर्मा को माना गेंदबाजों का कप्तान

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रह चुके पीयूष चावला ने अपने पॉडकास्ट पर बात करते हुए रोहित शर्मा को बॉलर्स का कैप्टन करार दिया। इस लेग स्पिन गेंदबाज ने कहा कि, “रोहित सिर्फ कप्तान नहीं बल्कि एक लीडर हैं जो मैदान पर एक उदाहरण पेश करते हैं। उन्होंने पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप और फिर 2024 टी-20 टी-20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से बैटिंग की, उससे उन्होंने एक उदाहरण सेट किया है। रोहित सही मायनों में गेंदबाजों के कप्तान हैं। वो मैदान पर काफी स्मार्ट हैं और उन्हें मैं अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक मानता हूं।”

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...