Team India: न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद एक्शन में बीसीसीआई, इन 2 खिलाड़ियों को जल्द ऑस्ट्रेलिया रवाना होने का फरमान

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम जो कुछ ही दिनों पहले अर्श पर थी, वर्ल्ड क्रिकेट की सिरमौर थी, वो अब अचानक ही देखते ही देखते नीचे आ गिरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया फेवरेट मानी जा रही थी। लेकिन अब कीवी टीम ने भारतीय टीम का सीरीज में वो हाल किया है कि कहीं का नहीं छोड़ा है। मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बीसीसीआई भी एक्शन मोड़ में आ गई है।

न्यूजीलैंड से करना पड़ा करारी हार का सामना

रोहित शर्मा एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज की शुरुआत में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरे, लेकिन इस टीम ने एक के बाद एक लगातार 3 ऐसी हार दी है कि भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया है। मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही क्लीन स्वीप हो गया। भारत को घरेलू सरजमीं  पर टेस्ट इतिहास में पहली बार वाइटवॉश का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़े-IPL Mega Auction: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर जबरदस्त फाईट, ये 3 टीमें कुछ भी कीमत चुकाने के लिए तैयार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तैयारी के लिए भेजे गए राहुल और जुरेल

न्यूजीलैंड से मिली हार ने बीसीसीआई को भी एक्शन मोड में ला दिया है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए टीम के 2 खिलाड़ियों को जाने का फरमान सुना दिया है। एक तरफ तो भारत की न्यूजीलैंड से हार तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया-ए के हाथों भारत-ए की हार के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया जाने का निर्देश दिया है। ये दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया-ए से होने वाले मैच में इंडिया-ए की टीम में शामिल होंगे। जिससे कि वो अच्छी तैयारी कर सके।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी WTC के लिए काफी अहम

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस तीसरे एडिशन को देखते हुए अब टीम इंडिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी अहम हो गई है। इस टेस्ट सीरीज में 5 मैच खेले जाने हैं। जिसमें अगर टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनानी है तो कम से कम 4 मैच जीतने होंगे, तो वहीं 1 ड्रॉ खेलना होगा। अगर इस सीरीज में एक मैच हार भी जाते हैं तो उनके लिए बाकी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा करो या मरो का दौरा होने जा रहा है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...