T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तारीख पर चला आ रहा सस्पेंस खत्म, जानें किस दिन से शुरू होगा टी20 फॉर्मेट का महाकुंभ?

T20 WC 2026: वर्ल्ड क्रिकेट गलियारों में मंगलवार यानी 9 सितंबर से एशियाई टीमों की सबसे बड़ी जंग एशिया कप 2025 का बिगुल बज चुका है। संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के शुरू होते ही क्रिकेट फैंस को एक बहुत बड़ी खुश खबरी मिली है। जिसके बाद वो अपनी खुशी छुपे से नहीं छुपा पाएंगे। जी हां… दोस्तों…एक तरफ जहां टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे एशिया कप 2025 का शुभारंभ हुआ, तो वहीं दूसरी तरफ अगले साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की तारीख पर चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया है और वर्ल्ड कप की तारीख सामने आ गई है।

टी20 वर्ल्ड कप की तारीख पर सस्पेंस खत्म

जी हां….पिछले काफी समय से भारत और श्रीलंका (India & Sri Lanka) की मेजबानी में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। जो आखिरकार अब खत्म हो गया है और इसकी तारीख सामने आ गई है। अगले साल 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज जाएगा। ये टूर्नामेंट करीब एक महीने तक खेला जाएगा और 8 मार्च को इसकी खिताबी भिड़ंत होगी। दोस्तों… क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी रिपोर्ट्स की माने तो ये टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा।

ये भी पढ़े-भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

वहीं इसके साथ ही फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद या कोलंबो में होगा। वैसे ये भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैच पर निर्भर है। जहां बताया गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आती हैं, तो खिताबी जंग कोलंबो में होगी, अन्यथा ये फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में होगा।

20 टीमें करेंगी शिरकत, 15 टीमों ने किया क्वालीफाई

आपको बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें शिरकत करने जा रही हैं, जिसे 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। इनमें से 15 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिसमें मेजबान भारत और श्रीलंका के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड्स के साथ ही इटली ने क्वालीफाई कर लिया है। इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही है। तो वहीं 5 टीमों का फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर राउंड के परिणाम के आधार पर होगा।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...