T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया बड़ा उलटफेर, जानें अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा सेटबैक देखने को मिला, जब सुपर संडे को इस वर्ल्ड में सुपरहिट फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने हराकर अपसेट कर दिया। किंग्सटन में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान करते हुए सितारों से सजी वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराकर सुपर-8 में ग्रुप-1 की रेस को रोचक मोड़ पर ला दिया है।

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया अपसेट, सेमीफाइनल की रेस हुई रोचक

इस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में न्यूजीलैंड जैसी हॉट फेवरेट टीम को हराकर बाहर करने वाली अफगानिस्तान ने इस बार खिताब की सबसे प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। सुपर-8 के इस अहम मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक फॉर्म में चल रही टीम को 149 रन का टारगेट चेज नहीं करने दिया और 21 रन की जीत के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचनें की रेस में बड़ा ट्वीस्ट ला दिया है।

T20 World Cup 2024
T20 WC 2024

ये भाी पढ़े- Pat Cummins: पैट कमिंस ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सर्वकालिन रिकॉर्ड, लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक का कारनामा

अफगानिस्तान की जीत से ग्रुप-1 की चारों टीमों के पास सेमीफाइनल का खुला रास्ता

अफगानिस्तान की इस जबरदस्त जीत के बाद अब ग्रुप-1 की रेस बहुत ही दिलचस्प हो गई है, जहां इस मैच से पहले तक तो टीम इंडिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब ग्रुप-1 से चारों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं। जहां भले ही टीम इंडिया के चांस ज्यादा है, लेकिन वो भी अब अंक गणित के पेंच में फंस सकती है। जिसमें भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के पास भी पूरा मौका है।

अफगानिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अफगानिस्तान की टीम रेस में आ गई है। लेकिन अफगान टीम के सामने इतने आसान समीकरण भी नहीं हैं। जब अफगानिस्तान की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण की बात करें तो फिलहाल अफगानिस्तान की नेट रनरेट -0.650 की है। अफगान के लिए अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से जीतना ही होगा, वो भी उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के भारत के खिलाफ हारने की दुआ करनी होगी। अगर अफगानिस्तान बांग्लादेश से हार जाता है, तो उन्हें भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीत की उम्मीद करनी होगी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...