Ruturaj Gaikwad: इंडिया-ए की प्लेइंग-11 से नजरअंदाज किए जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा फैसला, इस विदेशी टीम से खेलने का बनाया मन

Ruturaj Gaikwad New Team: टीम इंडिया के इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां एक तरफ इन दिनों इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लॉयंस से खेल रही है। तो वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय सीनियर टीम इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। इस दौरे पर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को इंडिया-ए के स्क्वाड में मौका जरूर मिला लेकिन दोनों ही मैच में ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल सका। नजरअंदाज किए गए ऋतुराज गायकवाड़ ने अब अचानक ही बड़ा फैसला करते हुए एक विदेशी टीम के साथ खेलने का मन बना लिया है।

Ruturaj Gaikwad ने इंग्लिश काउंटी टीम के साथ किया करार

जी हां… अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में इंडिया-ए की टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग-11 में चांस नहीं मिला, तो इसी बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है और विदेशी टीम से खेलने का करार कर दिया है। महाराष्ट्र के युवा होनहार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)ने इंग्लैंड की काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ करार कर दिया है। जहां वो अब वनडे कप में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसी इंग्लिश सीजन में ऋतुराज यॉर्कशायर की टीम में शामिल हो जाएंगे।

ये भी पढ़े- इंग्लैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय दल का चयन, CSK के स्टार बैटर की हुई टीम इंडिया से छुट्टी

इंग्लिश समर सीजन में यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे वनडे कप

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की इस टीम में भारत के कई दिग्गजों ने प्रतिनिधित्व किया है। जहां भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और चेतेश्वर पुजारा इस टीम का हिस्सा रहे हैं। अब इस टीम के साथ ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी जुड़ गया है। भारतीय टीम में अपने स्थान के खतरें को देखते हुए इस स्टार बल्लेबाज की नजरें इंग्लिश सीजन के वनडे कप में अच्छा प्रदर्शन कर फिर से टीम इंडिया में दावेदारी पेश करने पर होगी।

चोटिल होने की वजह से बीच आईपीएल 2025 में बाहर हुए थे ऋतुराज

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आईपीएल 2025 के बीच सीजन ही बाहर होना पड़ा। CSK का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा और टीम के शुरुआती दौर में लगातार हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो जाते हैं। स्टार बल्लेबाज ऋतुराज आईपीएल 2025 के बीच में बाहर होने के बाद अब एक नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...