Rohit Sharma: अहमदाबाद वनडे में रोहित शर्मा कर सकते हैं बड़ा कीर्तिमान, कई दिग्गजों को कर देंगे पीछे

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में धमाकेदार पारी खेलकर अपने ही खास अंदाज में वापसी की है। कटक में खेले गए इस वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक ही मैच में तूफानी शतकीय पारी की मदद से कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले।

अहमदाबाद वनडे में रोहित शर्मा बनाएंगे कीर्तिमान

कटक में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले टीम इंडिया के इस खतरनाक बल्लेबाज के पास अब अहमदाबाद में होने वाले वनडे मैच में एक बड़ा कीर्तिमान करने का सुनहरा मौका है। भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। सीरीज के इस तीसरे और आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा एक बड़ा कीर्तिमान करने के कगार पर खड़े हैं। जो वो सिर्फ 13 रन बनाकर ये कमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-   Rohit Sharma: क्या है रोहित शर्मा का बतौर कप्तान कामयाबी का राज? आखिरकार हट गया राज से पर्दा                             

वनडे में 11 हजार रन से सिर्फ 13 रन दूर हैं हिटमैन

जी हां… मेन इन ब्ल्यू के सुपरस्टार रोहित शर्मा अहमदाबाद में एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। वो अपने 11 हजार वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 13 रन दूर हैं। हिटमैन अब तक वनडे करियर में खेले गए 267 मैचों में 10987 रन बना चुके हैं। अगर वो अहमदाबाद में सिर्फ 13 रन और बना लेते हैं, तो वो 11 हजार वनडे रन पूरे करने वाले भारत के चौथे और विश्व के दृष्टिकोण से वो 10वें बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के लिए इस मैच में ये बहुत ही बड़ा मौका रहेगा।

सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले बन सकते हैं दूसरे बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ना सिर्फ 11 हजार रन पूरे करते हुए ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। बल्कि वो इसमें 11 हजार रन के साथ वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 230 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। जिसके बाद अब रोहित शर्मा ने अब तक 259 पारियां खेली हैं और वो ये नायाब रिकॉर्ड 260वीं पारी में हासिल कर सकते हैं। इस वक्त दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर मौजूद है। जिनके नाम 276 पारियों में ये रिकॉर्ड दर्ज है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...