बाबर आज़म की कप्तानी पर PCB जल्द लेगी बड़ा फैसला, हेड कोच गैरी कर्स्टन के साथ जल्द होने जा रही है मीटिंग

Babar Azam: पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा था और टीम सुपर 8 स्टेज के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. जिसके बाद से बोर्ड के अंदर से कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) की कप्तानी पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे.

पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर के कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने टीम को लेकर कहा था कि पाकिस्तान के खिलाड़ी एक टीम के तौर पर मैदान पर नहीं उतरते है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लिमिटेड ओवर के कोच गैरी कर्स्टन को मीटिंग के लिए लाहौर बुलाया है. जिसके बाद ऐसा नज़र आ रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बाबर आज़म (Babar Azam) से कप्तानी लेने का फैसला कर सकती है.

गैरी कर्स्टन से PCB चीफ़ होने जा रही है मीटिंग

पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर के हेड कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ मोहसिन नक़वी के बीच में टीम के खिलाड़ियों और टीम में किए जाने वाले जरुरी बदलाव को लेकर मीटिंग का आयोजन लाहौर में किया जाना है. जिसके लिए गैरी कर्स्टन लाहौर पहुंच गए है. ऐसे में अब यह देखने लायक होगा कि क्या PCB चीफ़ और गैरी कर्स्टन बाबर आज़म (Babar Azam) से टीम की कप्तानी छीनने का फैसला करते है या नहीं?

यह भी पढ़े: दूसरे टी20 मुकाबले में जीतने के बावजूद टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव, संजू समेत इन 4 स्टार खिलाड़ियों को मिलेगा खेलने का मौका!

टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी भी पाकिस्तान में ही है मौजूद

पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) भी अगले महीने वाले बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ कैंप में मौजूद है. जेसन गिलेस्पी ने भी हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनके फिटनेस लेवल को सुधारने का आदेश दिया था. ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ़ मोहसिन नक़वी और गैरी कर्स्टन के बीच होने वाली मीटिंग में जेसन गिलेस्पी भी शामिल हो जाए.

यह भी पढ़े: गौतम गंभीर बने हेड कोच, तो इन 6 खिलाड़ियों की टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में हो सकती है वापसी

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...