Pat Cummins: पैट कमिंस ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सर्वकालिन रिकॉर्ड, लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक का कारनामा

Pat Cummins: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के अब तक के सर्वकालिन इतिहास में पैट कमिंस ने वो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले कोई गेंदबाज नहीं कर सका है। इस टूर्नामेंट के सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में पैट कमिंस ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है, जहां उन्होंने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लेने का कमाल किया है।

पैट कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में किया हैट्रिक का कमाल

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का रोमांच जारी है। जहां सुपर संडे को एक सुपरहिट कमाल देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को अपनी लगातार 3 गेंद पर चलता किया और उन्होंने इस वर्ल्ड कप के लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक कर डाली। इस तरह से पैट कमिंस एक वर्ल्ड कप में लगातार 2 मैच में 2 हैट्रिक करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।

Pat Cummins
Pat Cummins

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन की पहली हैट्रिक, इस कंगारू गेंदबाज ने किया कमाल

अफगानिस्तान के खिलाफ पैट कमिंस हासिल की हैट्रिक

सेंट विंसेंट के किंग्सटन क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का मैच खेला गया। इस मैच में कंगारू तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लगातार 3 गेंद में 3 अफगानी बल्लेबाजों को आउट कर कमाल कर दिया। जहां पैट कमिंस ने अपने स्पेल के तीसरे और पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। इसके बाद पैट कमिंस 20 ओवर लेकर फिर आए और उन्होंने इस ओवर में पहली गेंद पर करीम जनत को टिम डेविड से ही कैच आउट कराया, तो इसकी अगली ही गेंद पर गुलबदीन नैब को भी मैक्सवेल के हाथों कैच करवा कर इतिहास रच दिया।

वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 2 हैट्रिक करने वाले इकलौते गेंदबाज

पैट कमिंस ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक का कमाल किया था। इसके बाद अगले ही मैच में फिर से लगातार 3 गेंद पर 3 बल्लेबाजों को आउट कर उन्होंने इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पैट कमिंस का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। पैट कमिंस ने इस मैच में अपने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में एक वक्त तो 118 रन तक कोई विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए अफगान टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन के स्कोर पर थाम लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...