International Cricket: चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कह दिया अलविदा, एमएस धोनी से रखते हैं खास नाता

International Cricket: वर्ल्ड क्रिकेट इस वक्त बेसब्री से चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारी में जुटी है, तो इसी बीच चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से करीब 40 दिन पहले एक दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक ही रिटायरमेंट का फैसला कर हर किसी को हैरान कर दिया है। ये वो खिलाड़ी है, जिनके नाम वर्ल्ड कप क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है।

मार्टिन गुप्टिल ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

जी हां… यहां हम न्यूजीलैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे मार्टिन गुप्टिल की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बुधवार को अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। ब्लैक कैप्स के दिग्गज खिलाड़ी रहे 38 साल के मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए लंबे समय समय तक क्रिकेट खेली और उन्होंने 2009 में डेब्यू के बाद से करीब 14 साल तक देश को रिप्रजेंट करते रहे। लेकिन आखिरकार उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट करियर को थामने का फैसला किया है। मार्टिन गुप्टिल को इंडिया के फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे क्योंकि ये वो खिलाड़ी है, जिन्होंने 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एमएस धोनी को रन आउट कर पूरे भारत का दिल तोड़ दिया था।

ये भी पढ़े-विलियमसन की कप्तानी में चैंपियन बनने के लिए न्यूजीलैंड ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले इन मुक़ाबलों में टीम नहीं लेगी भाग

संन्यास के बाद गुप्टिल ने देश के लिए खेलने पर जताया गर्व

न्यूजीलैंड का ये दिग्गज बल्लेबाज पिछले करीब 2 साल से अपनी नेशनल क्रिकेट टीम से दूर हैं, लेकिन वो लगातार वर्ल्ड क्रिकेट के कोने-कोने में टी20 क्रिकेट लीग में अपने बल्ले का धमाल दिखा रहे हैं। मार्टिन गुप्टिल ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि, युवा बच्चे के रूप में, ब्लैककैप्स के लिए खेलना उनका सपना था और अपने देश के लिए 367 मैच खेलने पर उन्हें अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली और गर्व महसूस होता है। मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार लोगों के साथ सिल्वर फ़र्न पहनकर बनाई थीं।’

मार्टिन गुप्टिल के इंटरनेशनल करियर पर एक नजर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे मार्टिन गुप्टिल ने अपनी टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेले। इस कीवी सलामी बल्लेबाज ने साल 2009 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का डेब्यू किया। इसके बाद से वो अपनी टीम के लिए 2022 तक खेलते रहे। इस दौरान मार्टिन गुप्टिल ने 47 टेस्ट मैच में करीब 30 की औसत से 2586 रन बनाए। जिसमें 3 शतक और 17 अर्धशतक लगाए। वहीं वनडे में गुप्टिल को 198 मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 41.73 की औसत से 7346 रन बनाए। जिसमें 18 शतक के साथ 39 फिफ्टी लगाई। इसके अलावा गुप्टिल ने 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसमें वो 31.81 की औसत से 3531 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से 2 शतक के साथ 20 पचासे निकले।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...