IPL 2025: क्या मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को करेगी रिटेन? दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट ने दी चौंकानें वाली सलाह

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन के लिए रोडमैप तैयार होना शुरू हो गया है। जहां शनिवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रिटेंशन पॉलिसी के नियम को जारी कर दिया है। रिटेंशन नियम सामने आने के बाद से ही अब सभी टीमें इसकी प्लानिंग तैयार करने में जुट गई हैं। आईपीएल में खेल रही सभी फ्रेंचाइजी को अपने पुराने खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ियों को रिटेन और 1 खिलाड़ी को राइट टू मैच करने का अधिकार दे दिया गया है, ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन प्लेयर्स को लेकर माथा पच्ची करेगी। जिसमें मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी पर सबसे ज्यादा नजरें बनी हुई हैं।

मुंबई इंडियंस के द्वारा क्या हार्दिक पंड्या को करना चाहिए रिटेन?

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए कप्तान के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए पहला सीजन काफी खराब रहा। वो नीली जर्सी में कप्तानी करते हुए बुरी तरह से फ्लॉप रहे, जिसके बाद अब हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस रिटेन करने से पहले जरूर विचार करेगी। अब सवाल ये उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को रिटेन प्लेयर्स की सूची में शामिल करेगी। या फिर आरटीएम से उन्हें अपने पाले में करेगी। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हार्दिक को रिटेन करना चाहिए या आरटीएम से अपने साथ लेना चाहिए।

ये भी पढ़े-IPL Retention Rule: आईपीएल के रिटेंशन नियमों की तस्वीर हुई साफ, रिटेंशन के नए नियमों ने उड़ाई फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों की नींद

अजय जडेजा ने दी खास सलाह, कहा- हार्दिक को नहीं करना चाहिए रिटेन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जडेजा ने कलर्स सिनेप्लेक्स पर बात करते हुए कहा कि, मेरे हिसाब से, मुंबई इंडियंस को मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहिए, क्योंकि आप इस तरह के प्लेयर्स को गवांना नहीं चाहेंगे। अगर इस तरह के खिलाड़ी ऑक्शन में जाएंगे तो तकरीबन सारी टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। इन तीनों के अलावा तिलक वर्मा को रिटेन करना चाहिए। जबकि हार्दिक पंड्या के लिए राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प होगा।

अजय जडेजा ने कहा- हार्दिक अच्छे प्लेयर, लेकिन मुंबई नहीं करेगी ज्यादा पैसे खर्च

अजय जडेजा ने आगे कहा कि, हार्दिक पंड्या बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन इंजरी ने इस ऑलराउंडर के खेल को प्रभावित किया है। साथ ही चूंकि अब हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के कप्तान नहीं हैं, तो मुझे लगता है आईपीएल टीमें हार्दिक पंड्या पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करेंगी, ऐसे में मुंबई इंडियंस आरटीएम का इस्तेमाल कर फिर अपने साथ जोड़ सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अजय जडेजा की इस हैरान करने वाली सलाह के अनुसार ही मुंबई इंडियंस काम करेगी, या फिर हार्दिक को रिटेन करेगी।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...