IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने अगर जीत लिया क्वालीफायर 2 तो चैंपियन बनना है तय, आंकड़े देख टेंशन में आ जाएंगे आरसीबी के फैंस

IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे हॉट फेवरेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के क्वालीफायर 2 की तस्वीर साफ है और अब इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं। जहां मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। 1 जून यानी रविवार को होने वाले इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। जहां जीतने वाली टीम 3 जून को फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से सामना करेगी। जो पहले से ही क्वालीफायर-1 मैच में जीत के साथ पहुंच चुकी है।

मुंबई इंडियंस की क्वालीफायर में जीत आरसीबी को दे सकती है टेंशन

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर-2 का टिकट हासिल किया। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद अब उनकी नजरें छठी बार खिताब हासिल करने पर है। मुंबई इंडियंस के क्वालीफायर मैच के लिए तैयार है लेकिन यहां हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम के इस क्वालीफायर में पहुंचने की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम टेंशन में आ गई है। क्योंकि यहां उनके लिए कुछ सही संकेत नहीं मिल रहे हैं। जो उनकी हार की भविष्यवाणी को हवा दे रही है।

ये भी पढ़े-सीनियर्स खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या के सामने खोला मोर्चा, मुंबई इंडियंस के IPL 2024 से बाहर होने की वजह का किया खुलासा

मुंबई इंडियंस जीती क्वालीफायर 2 तो चैंपियन बनना है तय

जी हां… मुंबई इंडियंस का सामना क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से सामना करना है। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। लेकिन अगर यहां पर मुंबई इंडियंस की टीम जीत जाती है तो फाइनल मैच में उनका चैंपियन बनना यानी एक तरह से आरसीबी का खिताब जीतने का सपना टूटने का संकेत मिल रहा है। चलिए हम आपको अब ये आंकड़े बता ही देते हैं। जो कहीं ना कहीं आरसीबी के फैंस को टेंशन में ला सकते हैं।

अब तक 2 बार मुंबई ने जीता क्वालीफायर 2, दोनों बार बने चैंपियन

दरअसल आईपीएल के इतिहास में 2011 से जब से प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत हुई है। उसके बाद से अब तक मुंबई इंडियंस की टीम 4 बार क्वालीफायर 2 में खेलने उतरी है। इस दौरान उन्हें 2 बार तो हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन जब वो दो बार क्वालीफायर 2 में जीती है तो उन्होंने खिताब उठाया है। साल 2013 में उन्होंने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया तो उन्होंने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इसके बाद 2017 में भी वो क्वालीफायर 2 में जीते और फिर फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को मात दी।  ऐसे में समझा जा सकता है कि आरसीबी के लिए मुंबई इंडियंस का क्वालीफायर 2 में जीतना उन्हें फिर से चैंपियन बनने से रोक सकता है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...