IND vs SL Schedule: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानें पूरा शेड्यूल

IND vs SL Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में विजय परचम लहराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इसके ठीक बाद अब टीम इंडिया अपने पड़ोसी श्रीलंका का दौरा करने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस दौरे का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 26 जुलाई से श्रीलंका के दौरे का आगाज करेगी।

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 26 जुलाई से

श्रीलंका और भारत के बीच इस दौरे पर टी20 सीरीज के साथ शुरुआत होगी। दोनों ही टीमों के बीच पहले तो 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद भारत और श्रीलंका 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। इस दौरे पर भारतीय टीम का आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। इस दौरे पर दोनों ही सीरीज के लिए 2 वेन्यू पल्लेकल और कोलंबो को तय किया गया है। लिमिटेड ओवर्स के दोनों फॉर्मेट की एक छोटे से दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपने देश लौट आएगी।

IND vs SL Schedule
IND vs SL

ये भी पढ़े- T20 International Debut: 4 भारतीय बल्लेबाज जो अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में नहीं खोल सके खाता, अभिषेक शर्मा का भी जुड़ा नाम

26 जुलाई से होगी 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच 26 जुलाई को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों ही टीमें अगले ही दिन यानी 27 जुलाई को दूसरे टी20 मैच के लिए आमने-सामने होंगी। तीसरा टी20 मैच 29 जुलाई को होगा। ये तीनों ही टी20 मैच पल्लेकल में खेले जाएंगे। मैच के टाइम की बात करें तो आपको बता दें कि ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से शुरू होंगे।

टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल

तारीखमैचसमय (भारतीय समयानुसार)वेन्यू
26 जुलाईपहला टी20शाम 7 बजेपल्लेकल
27 जुलाईदूसरा टी20शाम 7 बजेपल्लेकल
29 जुलाईतीसरा टी20शाम 7 बजेपल्लेकल

वनडे सीरीज 1 अगस्त से, 7 अगस्त को दौरा खत्म

टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज की बात करें तो यये 1 अगस्त से होगी, जिसका पहला मैच कोलंबो में खेला जाएगा। दूसरा मैच 4 अगस्त को कोलंबो में ही खेला जाना है। तीसरा और अंतिम वनडे मैच 7 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा। ये सभी मैच भारत के समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे। इसके साथ ही इस सीरीज और दौरे का समापन हो जाएगा।

वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

तारीखमैचसमय (भारतीय समयानुसार)वेन्यू
1 अगस्तपहला वनडेदोपहर 2.30कोलंबो
4 अगस्तदूसरा वनडेदोपहर 2.30कोलंबो
7 अगस्ततीसरा वनडेदोपहर 2.30कोलंबो
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...