IND vs BAN: हार्दिक पंड्या ने तोड़ा किंग कोहली का महारिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार ये कमाल करने वाले बने पहले भारतीय

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम का क्रिकेट के मैदान में जलवा बरकरार है। अभी हाल ही में बांग्लादेश को घरेलू सरमजीं पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया, जिसके बाद अब बांग्लादेश को 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भी धमाकेदार अंदाज में मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 49 गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट से करारी हार दी।

ग्वालियर टी20 में हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी

टीम इंडिया को बांग्लादेश पर मिली पहले टी20 मैच की जीत में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय टीम के इस धाकड़ खिलाड़ी ने लंबे समय के बाद मैदान में उतरते हुए पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ी। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या के बल्ले से जबरदस्त ब्लास्ट किया और उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में 39 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। हार्दिक ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

ये भी पढ़े-IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 मैच पर मंडराया खतरा! ग्वालियर का स्टेडियम होगा किले में तब्दील

हार्दिक ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले भारतीय बने

टीम इंडिया के इस बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली अपनी इस पारी में रिकॉर्ड मशीन विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां इस हार्दिक ने भारतीय टीम को छक्के के साथ जीत दिलायी। इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार छक्के से जीत दिलाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक ने 5वीं बार छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया और विराट कोहली के द्वारा 4 बार छक्का लगाकर जीत दिलाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

IND vs BAN
Hardik-Kohli

लंबे समय बाद टीम में लौटे हार्दिक का ऑलराउंडर प्रदर्शन

श्रीलंका के दौरे के बाद भारतीय टीम एक लंबे ब्रेक पर चल रही थी। ऐसे में हार्दिक भी क्रिकेट से दूर थे। पिछले ही दिनों भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में खेलने उतरी, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में अब वो आखिरकार व्हाइट बॉल क्रिकेट के साथ ही टीम में लौट आए। करीब 2 महीनों बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलने उतरे हार्दिक ने कमाल का ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने पहले तो गेंदबाजी में 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 1 विकेट झटका, जिसके बाद बल्लेबाजी में नंबर-5 पर खेलने उतरे और आतिशी तेवर दिखाते हुए 39* रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...