MS Dhoni-Kohli:  विराट कोहली के साथ कैसा रहा है साथ में बल्लेबाजी करने का अनुभव, महेन्द्र सिंह धोनी ने साझा की दिल छू लेने वाली बात

MS Dhoni-Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले करीब डेढ़ दशक में 2 खिलाड़ियों ने वो मुकाम हासिल किए हैं, जो उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेस्ट क्रिकेटर बनाते हैं। ये हैं एक विराट कोहली तो दूसरे संन्यास ले चुके महेन्द्र सिंह धोनी। भारतीय क्रिकेट में करीब 12-13 साल एक साथ खेलने वाले महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने आपस में मिलकर टीम इंडिया के लिए बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं और भारतीय क्रिकेट को उस स्थान पर विराजमान करवा दिया है, जहां अब भारतीय टीम विश्व क्रिकेट का पावर हाउस बन गई है।

महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली लंबे समय तक खेले साथ

धोनी और कोहली पिछले कईं सालों से भारतीय फैंस के कानों में इन दो नामों की खूब गूंज सुनाई दी है। आपस में बल्लेबाजी करने से लेकर टीम इंडिया के लिए एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात हो… धोनी और कोहली ने अपना पूरा समर्पण साथ मिलकर देश के खातिर दिया है। दोनों ही एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद करते थे और इनके बीच साथ में बल्लेबाजी करने का भी लंबा अनुभव है। ऐसे में धोनी ने इसी अनुभव को साझा किया है, धोनी ने बताया कि कोहली के साथ उनका कैसा अनुभव रहा है?

MS Dhoni-Kohli
MS Dhoni-Kohli

ये भी पढ़े-IND vs SL: श्रीलंका को करारा झटका, पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाला स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर

धोनी ने कहा- कोहली के साथ बल्लेबाजी करने का खास अनुभव

महेन्द्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली के साथ खेलने और उनके साथ बल्लेबाजी करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, “हम दोनों लंबे वक्त भारत के लिए खेले। विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं।”

एमएस धोनी ने आगे कोहली के साथ बल्लेबाजी करने के अनुभव को लेकर कहा कि, “मैं उसके साथ मिडिल ओवर्स में काफी बल्लेबाजी करता था, यह शानदार अनुभव था… खासकर, हम दोनों 2 रन और 3 रन आसानी से भागते थे। अब हम लोग लगातार नहीं मिलते हैं, लेकिन जब मिलने का मौका मिलता है तो जरूर मिलते हैं। हम एक-दूसरे के साथ काफी हंसी मजाक करते हैं, काफी बातें करते हैं। जो टॉपिक चल रहे होते हैं उस पर बातें करते हैं। हमारे आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं।”

कोहली लंबे समय तक खेले धोनी की कप्तानी में, कोहली के अंडर भी खेले धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए साल 2004 में डेब्यू किया, तो वहीं कोहली ने 2008 में डेब्यू किया। इसके बाद से दोनों 2020 तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलते रहे। कोहली धोनी की कप्तानी में 2017 तक खेले। जिसमें उन्होंने 2011 के वनडे वर्ल्ड कप, 2012, 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में खेले, इसके बाद 2016 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में कोहली धोनी के अंडर खेले। तो वहीं धोनी ने कोहली की कप्तानी में 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 का वनडे वर्ल्ड कप खेला।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...