इंग्लैंड के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस कारण के चलते टूर्नामेंट में भाग लेने से किया इंकार

T20 World Cup 2024 : मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट की नज़र आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन पर है लेकिन जून 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होने वाला है. जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अपनी रूप देना शुरू कर दिया है लेकिन मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के शुरू होने से पहले ही काफी बड़ा झटका लग गया है.

ऐसा इसलिए है क्योंकि इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान ने इस कारण के चलते वर्ल्ड कप में भाग लेने से इंकार कर दिया है. जिससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारी नुकसान हो सकता है और इंग्लैंड की टीम का तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह सकता है.

बेन स्टोक्स ने इस कारण के चलते वर्ल्ड कप में खेलने से किया इंकार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने हाल ही इंग्लिश मीडिया में अपने बयान में बताया कि

“वो इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट में एक अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका निभाना चाहते है लेकिन मौजूदा समय में उनकी फिटनेस उन्हें मैदान पर एक ऑलराउंडर के रूप में खेलने से रोकती है. जिसके चलते वो अपनी फिटनेस पर काम करना चाहते है”

यह भी पढ़े : CSK के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2024 के बाद इस टी20 लीग में दिखाई दे सकते है धोनी

वर्ल्ड कप छोड़ डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जून 2024 के महीने में इंग्लैंड के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भाग न लेकर अपने क्लब डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे और अपनी गेंदबाज़ी पर काम करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का वर्ल्ड कप 2023 के बाद घुटनों की सर्जरी हुई थी. जिसके चलते बेन स्टोक्स (Ben Stokes) भारत के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में गेंदबाज़ी कर में समर्थ नहीं थे और केवल सीरीज के आखिरी मुक़ाबले में गेंदबाज़ी करते हुए दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़े : मयंक यादव ने RCB के खिलाफ खेलते हुए रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...