टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, 17 वर्षीय खिलाड़ी को मिला टीम में मौका, बदल गया स्क्वॉड

Team India: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का ख़िताब अपने नाम करने के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज के मैदान पर खेलते हुए नज़र आ रही है. वहीं दूसरी तरफ़ टीम इंडिया की वूमेन टीम इस समय भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज खेल रही है.

इस सीरीज में अब तक दो मुक़ाबले खेले जा चूके है. जिसमें टीम ने स्मृति मंधाना की शतकीय पारी की मदद से दोनों मुक़ाबला अपने नाम करके वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इसी बीच मीडिया में रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम इंडिया (Team India) की वूमेन टीम के स्क्वाड में एक 17 वर्षीय महिला खिलाड़ी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीनों ही फॉर्मेट के सीरीज के लिए टीम में मौका दिया है.

शबनम शकील को 17 वर्ष की उम्र में टीम इंडिया में शामिल होने का मिला मौका

शबनम शकील (Shabnam Shakil) की बात करें तो उन्हें 17 वर्ष की उम्र में टीम इंडिया की वूमेन टीम के लिए डेब्यू करने के लिए सिलेक्शन कमेटी ने तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम स्क्वाड में शामिल किया है. ऐसे में 23 जून को शबनम शकील को टीम इंडिया (Team India) की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के आखिरी मुक़ाबले में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के नए हेड कोच को लेकर आया बड़ा अपडेट, गंभीर के साथ अब BCCI इस दिग्गज को भी प्रदान करने जा रही है यह जिम्मेदारी

टीम इंडिया की अपडेटेड टीम स्क्वाड

वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, डायलन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया और शबनम शकील।

टेस्ट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, साइका इशाक, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, प्रिया पूनिया और शबनम शकील।

टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, डायलन हेमलता, उमा छेत्री, रिचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, सजाना सजीवन, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अमनजोत कौर, आशा शोभना, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और शबनम शकील।

स्टैंडबाई: साइका इशाक

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग: टी20 वर्ल्ड कप के बीच डेविड वॉर्नर के बाद अब इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...