BGT 2024-25: ‘मैदान में विराट कोहली का मारूंगा कंधा’ ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने शुरू किया माइंड गेम, कोहली पर दिया सनसनीखेज बयान

BGT 2024-25:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। इस ब्लॉकबस्टर टेस्ट सीरीज के लिए इस वक्त टीम इंडिया पर्थ के वाका क्रिकेट स्टेडियम में जबरदस्त तरीके से पसीना बहा रही है। जो पर्थ में ही होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए तैयारी कर रही है।

मिचेल मार्श ने विराट कोहली पर शुरु किया माइंड गेम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की इस जंग से पहले दोनों ही टीमों की तरफ से जुबानी जंग शुरू हो चुकी है, जहां पूर्व क्रिकेटर्स तो आमने-सामने बयानबाजी कर रहे हैं, तो अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने विराट कोहली को लेकर बयानबाजी शुरू की है। जिसमें कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने विराट कोहली को कंधा मारकर उकसाने की बात कहकर सनसनी मचा दी है।

यह भी पढ़े-Border-Gavaskar Trophy 2024: ऑस्ट्रेलिया कैप्टन पैट कमिंस ने शुरू किया माइंड गेम, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को खुला चैलेंज

कोहली को उकसाने के लिए उन्हें मारूंगा कंधा- मिचेल मार्श

जी हां… मिचेल मार्श का कहना है कि वो विराट कोहली को इस सीरीज में उकसाने की पूरी कोशिश करेंगे। जहां वो कोशिश करेंगे कि कोहली को कंधा मारे, जिससे वो उकसे और आउट हो जाए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने एक बयान में कहा कि, “अगर पर्थ टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली 30 रन के अंदर आउट नहीं होते हैं तो वो उन्हें कंधा मारकर उकसाने की कोशिश करेंगे ताकि उनका ध्यान भटके और वो आउट हो जाए।“

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भी कोहली को आउट करने को लेकर बड़ी बात कही है। लाबुशेन का मानना है कि इस स्टार बल्लेबाज को कंफर्ट जोन से बाहर लाना ही होगा। मार्नस लाबुशेन ने कहा, “कोहली को हमें उनके कम्फर्ट जोन से बाहर निकालना होगा ताकि उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोका जा सके। अगर हमने उन्हें गेम आने का मौका दिया तो वो बेहद खतरनाक खिलाड़ी बन जाएंगे।”

वहीं इसके बाद मिचेल स्टार्क ने कहा कि, “मैंने उनके खिलाफ एक और चैलेंज के लिए तैयार हूं। मैं उन्हें उकसाने की कोशिश नहीं करूंगा, बस गेंदबाजी करने के दौरान उनसे बात करूंगा।” फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि विराट कोहली कैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को काउंटर करता हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...